एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता आजम खान को राहत, इस मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

Azam Khan News: साल 2017 में वादी अफसर खान की मौत होने के बाद उसके बेटे जुल्फीकार खान ने 18 साल बाद साल 2024 में अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटिशन दाखिल की थी.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद आजम खान को फौरी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 2007 के रामपुर के गंज थाने में दर्ज मुकदमे में सपा नेता की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. हालांकि आजम खान के खिलाफ अग्रिम विवेचना जारी रहेगी. जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया है.

बता दें कि सरकारी जमीन पर बने मकान को गिराने के आरोप में वादी अफसर खान ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में विवेचना के बाद अंतिम रिपोर्ट 2007 में ही आ गई थी, जो कि न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेंडिंग थी. साल 2017 में वादी अफसर खान की मौत होने के बाद उसके बेटे जुल्फीकार खान ने 18 साल बाद साल 2024 में अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटिशन दाखिल की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने अग्रिम विवेचना का आदेश कर दिया.

वहीं सपा नेता आजम खान ने इसी ऑर्डर के खिलाफ अग्रिम विवेचना को रोकने और गिरफ्तारी पर रोक के लिए याचिका दाखिल की थी. इस मामले में याची आजम खान की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह और मोहम्मद खालिद ने पक्ष रखा और वहीं सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने दलीलें पेश की. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आजम खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

बता दें कि इससे पहले आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी, डूंगरपुर मामले में आजम खान की जमानत मंजूर की गई थी. डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से आजम खान को सात साल की सज़ा हुई थी. इस मामले में आजम खान पर गालीगलौज मारपीट लूटपाट, घर से बेघर कराने जैसे गंभीर आरोप है. इस समय सपा नेता आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं.

संभल: जफर अली की जमानत याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल तक टली, सामने आई ये वजह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget