एक्सप्लोरर

'NDA सरकार स्थाई नहीं होगी', सपा नेता रेवती रमण सिंह के दावा से बढ़ेगी बीजेपी की टेंशन?

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का जो जनादेश इस बार के चुनाव में आया है, उसने सभी को चौंका दिया है. यूपी में एनडीए गठबंधन से अधिक सपा-कांगेस गठबंधन को सीट मिली हैं.

UP Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. बीजेपी के खाते में 240 सीटें मिली हैं तो वहीं एनडीए को दो बड़े सहयोदी दल टीडीपी को 16 और जदयू को 12 सीटों पर जीत मिली है. इस तरह एनडीए को 294 सीट मिले हैं. लेकिन इसके बाद भी कोई गारंटी नहीं दे सकता कि बीजेपी ही सरकार बनाएगी. देश में किसकी सरकार बनेगी और किसकी नहीं इसको लेकर समाजवादी पार्टी के नेता कुंवर रेवती रमण सिंह ने बयान दिया है. सपा नेता के बयान से बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है.

सपा नेता रेवती रमण ने कहा कि केंद्र में बनने जा रही एनडीए की सरकार स्थाई नहीं होगी. वक्त बताएगा कि सरकार कितने दिन चल पाएगी. रेवती रमण के मुताबिक यूपी में दो लड़कों की जोड़ी हिट हो गई है. अखिलेश यादव का PDA का फार्मूला जबरदस्त कामयाब हुआ है. राहुल गांधी का साथ अखिलेश यादव के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ है.

सपा नेता ने साधा बीजेपी पर निशाना 

कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि बीजेपी को अपनी सरकार की नाकामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा है. यूपी में मिली यह हार अकेले बीजेपी की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है. पीएम मोदी हर बात पर अपनी गारंटी देते थे, लेकिन जनता को उनकी गारंटी पर यकीन नहीं हुआ. चुनाव नतीजे के बाद यूपी की सियासी हलचल पर रेवती रमण सिंह ने कहा आकलन करने के बाद ही इस पर प्रतिक्रिया दूंगा.

ऐसे में नहीं बन पाएगी बीजेपी की सरकार!

चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. देश में एनडीए के खाते में 294 और इंडिया गठबंधन को 234 सीट मिले हैं. यूपी की 80 सीटों पर बात करें तो यहां एनडीए को 36 और इंडिया गठबंधन को 43 सीट मिले हैं. देश में बीजेपी की सरकार बनेगी या नहीं, इसको लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है. क्योंकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बिहार में 12 सीटें जीतने वाले जेडीयू और आंध्र प्रदेश में 16 सीट जीतने वाले टीडीपी कहीं इंडिया गठबंधन में न चले जाए. अगर दोनों नेता पलटी मारते हैं तो बीजेपी सरकार नहीं बना पाएगी.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले अखिलेश यादव को दिखाई थी आंख, अब मिले सिर्फ 36,000 वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget