एक्सप्लोरर

UP News: अखिलेश यादव के करीबी मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Manish Jagan Agarwal FIR: सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने अलग-अलग ट्वीट कर ऋचा सिंह के लिए अभद्र टिप्पणियां की थी. इसके अलावा सोशल माडिया पर उनके खिलाफ अमर्यादित व घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. सपा नेता के खिलाफ प्रयागराज के शिवकुटी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है. मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354बी, 507, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल पर पार्टी से निष्कासित महिला नेता डॉक्टर ऋचा सिंह के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी के मामले में केस दर्ज हुआ है. अब केस दर्ज होने के बाद मनीष जगन पर फिर से गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव उसे छुड़ाने के लिए लखनऊ में डीजीपी आफिस पहुंच गए थे.

वहीं अब ऋचा सिंह ने अपनी एफआईआर में बताया है कि उन्हें मनीष जगन से जान का भी खतरा है. सपा नेता मनीष जगन ने अलग-अलग ट्वीट कर ऋचा सिंह के लिए अभद्र टिप्पणियां की थी. इसके अलावा उनके खिलाफ अमर्यादित व घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया. मनीष जगन अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए ऋचा को वैशाली की नगरवधू जैसे अपमानजनक शब्द लिखे थे. उन्होंने लिखा था कि ऐसी नगरवधुओं को गांव गिराव में चुलहट कहा जाता है.

सपा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ने महिला नेत्री के लिए तमाम अन्य अमर्यादित अपशब्दों का प्रयोग किया था. ऋचा सिंह की एक पोस्ट के जवाब में मनीष जगन अग्रवाल ने कई ट्वीट किए थे. ऋचा सिंह ने इससे पहले मनीष जगन अग्रवाल को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. ऋचा सिंह ने नाम लिए बिना ही लिखा था कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ना जाने किस मजबूरी में लंपट, महिला विरोधी व अराजक तत्व को बचाने के लिए डीजीपी ऑफिस चले जाते हैं.

मनीष जगन अग्रवाल को इसी साल जनवरी महीने में सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के कई अन्य नेताओं के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया था. बीजेपी नेता रिचा राजपूत ने मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. मनीष जगन अग्रवाल को छुड़ाने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ में डीजीपी ऑफिस पहुंच गए थे और इस दौरान उनकी पुलिस वालों से तीखी झड़प भी हुई थी. हालांकि बाद में मनीष जगन अग्रवाल को जमानत पर छोड़ा गया था.

UP Politics: 'सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget