एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी', योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

Fatehpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार में आने के बाद बीजेपी नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है. बीजेपी के तमाम करीबी उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भारत छोड़ गए.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और कहा कि सरकार बदलते ही बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी. सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को लोक जागरण अभियान के तहत फतेहपुर में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बुलडोजर वाली बीजेपी सरकार सबसे बड़ी भूमाफिया बीजेपी सरकार है. अयोध्या में बीजेपी नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया है. पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अन्याय, अत्याचार कर रही है. लेकिन, याद रखें बुलडोजर का दिमाग नहीं होता है. सरकार बदलेगी तो बुलडोजर की दिशा बदल जाएगी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है. बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस सब में भारी भ्रष्टाचार है. बीजेपी की विचारधारा के लोगों और उनके मातृ संगठन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था. उसी को छिपाने के लिए अब घर-घर झंडा लगाने का काम करते हैं. बीजेपी के लोगों ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों और समाजवादियों का साथ नहीं दिया था.

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार में आने के बाद बीजेपी नए तरीके का भारत छोड़ो आंदोलन चला रही है. बीजेपी के तमाम करीबी उद्योगपति बैंकों से पैसा लेकर भारत छोड़ गए. बेंगलुरु के उद्योगपति से लेकर गुजरात के कारोबारियों तक की लम्बी सूची है. जनता यह सब जानती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ा दिए हैं. महंगाई आसमान पर है. बीजेपी गरीबों की जेब काटकर अमीरों की जेब भर रही है.

 बड़े पैमाने पर लूट और भ्रष्टाचार

सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी सरकार के विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. सड़कों में गड्ढे भरे पड़े है. केवल 100 रुपये का राशन देकर गरीबों को धोखा दे रही है. किसानों की आय दुगनी नहीं हुई. खेती का लागत मूल्य दुगना हो गया. अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली नहीं आती है लेकिन सरकार भारी भरकम बिजली का बिल भेज देती है. बड़े पैमाने पर लूट और भ्रष्टाचार है. स्वास्थ्य सेवायें खराब हो चुकी है. गरीबों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है.

अग्निवीर योजना की जगह नौजवानों को पूरी नौकरी देंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने नौजवानों को धोखा दिया है. समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो अग्निवीर योजना की जगह नौजवानों को पूरी नौकरी देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी दरारजीवी पार्टी है. ये समाज में दरार पैदा कर राजनीति करते हैं. इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं. बीजेपी अपनी सत्ता बचाने और वोट के लिए लोगों और पार्टियों में दरार डालने का काम करती है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के एलान पर बीजेपी का हमला, कहा- 'आखिरी बार कब आए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
'भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध', अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget