एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में बीजेपी के डबल इंजन के नारे के मुकाबले सपा लाई नया 'नारा', लखनऊ में लगा पोस्टर

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर यह पोस्टर सपा नेता जयराम पांडे ने लगाया है, जो संत कबीर नगर की मेंहदावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर एक बार फिर से सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस पोस्टर में बीजेपी की “डबल इंजन सरकार” का जवाब “प्रबल इंजन की सरकार” के नारे से दिया गया है. आपको बता दें कि अखिलेश यादव का कागजी जन्मदिन 1 जुलाई को पड़ता है वहीं अखिलेश यादव का असली जन्मदिन आज 23 अक्टूबर को उनके जानने वाले मनाते हैं.

इस पोस्टर में अखिलेश यादव को रेलगाड़ी के इंजन में बैठे हुए दिखाया गया है, जिस पर लिखा है “समाजवादी पार्टी - एक इंजन, मजबूत इंजन.” ट्रेन के पीछे जुड़े डिब्बों में अखिलेश यादव के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जैसे - मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, डायल 100 सेवा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, शादी अनुदान और लैपटॉप योजना.

इस पोस्टर पर अखिलेश यादव को संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से शुभकामनाएं भी दी गई हैं जिसमें लिखा है "अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा. अनुग्रहश्च दानं च, शीलमेतद् विदुर्बुधाः।। जन्मदिवसस्य अनेकशः शुभकामनाः। जिसका मतलब है "जो व्यक्ति सभी प्राणियों के प्रति कर्म, मन और वाणी से अद्रोह (किसी के प्रति वैर या द्वेष न रखना) करता है, तथा अनुग्रह (दयालुता) और दान (सहायता या उदारता) करता है. बुद्धिमान लोग ऐसे आचरण को ही सच्चा शील (चरित्र या सद्गुण) मानते हैं." आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ.

यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडे ने लगाया है, जो संत कबीर नगर की मेंहदावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं. गौरतलब है कि जयराम पांडे के पोस्टर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं. साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने “आ रहा हूं” स्लोगन वाला पोस्टर लगाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस बार फिर से डबल इंजन के सरकार का जवाब प्रबल इंजन से देकर उन्होंने राजनीति में एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget