एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सपा ने मिर्जापुर सीट पर प्रत्याशी बदलकर कर दिया बड़ा खेल, अनुप्रिया पटेल की बढ़ेगी टेंशन?

Lok Sabha Elections 2024: मिर्जापुर के सपा के पहले प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद ने शनिवार को ही एबीपी लाइव से बातचीत में कहा था कि उनको अपने टिकट कटने का डर सता रहा है.

Mirzapur Samajwadi Party Candidate: समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से अपने प्रत्याशी का टिकट काट दिया है. समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया है. रमेश बिंद मौजूदा समय में भदोही लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद थे पर इस चुनाव में उनका टिकट कट गया था जिसके बाद रमेश बिंद ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा और अब सपा के सिंबल पर मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगे.

मिर्जापुर के मौजूदा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद ने शनिवार को ही एबीपी लाइव से बातचीत में कहा था कि उनको अपने टिकट कटने का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि रमेश बिंद उनके लोगों को डरा धमका रहे हैं और क्षेत्र में टिकट कटवाने की बात कह रहे हैं. हालांकि तब उन्होंने कहा था कि उनको अपने नेता अखिलेश यादव पर भरोसा है कि वो उनका टिकट नहीं काटेंगे. राजेन्द्र बिंद पिछले दो-तीन दिनों से लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय सहित सपा के बड़े नेताओं के चक्कर काट रहे थे. राजेंद्र एस बिंद लखनऊ में फॉर्म एबी लेने आए थे लेकिन ना ही उनको बड़े नेताओं से कोई सहयोग मिला और ना ही फॉर्म एबी मिला अब अंततः उनका टिकट कट गया.

रॉबर्ट्सगंज से छोटेलाल खरवार को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने आज दो सीटों पर प्रत्याशी उतारा है. इसमें सपा ने मिर्जापुर से उसने टिकट संशोधित करते हुए रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया है रॉबर्ट्सगंज से उसने छोटेलाल खरवार को प्रत्याशी बनाया है. भारतीय जनता पार्टी ने मिर्जापुर की सीट अपना दल के खाते में दी है और यहां से सिटिंग सांसद और मंत्री अनुप्रिया पटेल यहां से नामांकन करने वाली हैं.

चुनावी माहौल के बीच सपा विधायक मनोज पांडेय के घर पहुंचे अमित शाह, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget