एक्सप्लोरर

चुनावी माहौल के बीच सपा विधायक मनोज पांडेय के घर पहुंचे अमित शाह, सामने आया वीडियो

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच रायबरेली दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडेय के घर भी पहुंचे. यहां पर उन्होंने सपा विधायक के परिवारजनों से मुलाकात की. इसके साथ ही रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी वहां मौजूद रहे.

बीजेपी रायबरेली सीट पर जीत का डंका बजाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. इस क्रम में गृहमंत्री अमित शाह रायबरेली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सपा विधायक मनोज पांडेय से मुलाकात की. हाल ही में सपा विधायक मनोज पांडेय ने अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद मनोज पांडेय स्मृति ईरानी के साथ मंच पर भी दिखाई दिए थे. 

राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था. मनोज पांडेय के सचेतक पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी में जा सकते हैं. अब ये देखा जा रहा है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं. 

रायबरेली सीट से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस भी रायबरेली सीट पर एक बार फिर अपना कब्जा जमाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. इसलिए पार्टी के दिग्गज नेता रायबरेली पहुंच रहे हैं और जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं. 

2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है. एक बात और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में केवल रायबरेली की सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी. अब सोनिया गांधी के इस सीट को छोड़ने के बाद राहुल गांधी को आगे किया गया है और कांग्रेस की तरफ से उनको प्रत्याशी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: Samajwadi Party Candidate List: सपा ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे मिले टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget