एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे का टिकट फाइनल, जानें क्या बोले फैजाबाद के सपा सांसद

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर सीट के लिए अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सपा सांसद ने यह भी कहा कि बीजेपी यहां से फिर हारेगी.

UP BY Election 2024: उत्तर प्रदेश में कुल 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. जिसमें मिल्कीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है. मिल्कीपुर विधानसभा से उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक की थी. सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव ने जीत का मूल मंत्र दिया. बैठक में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत सपा के कई नेता मौजूद थे. बैठक में अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर सीट के उम्मीदवार के तौर पर अजीत प्रसाद का नाम फाइनल कर दिया है. हालांकि अभी तक सपा की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

मिल्कीपुर सीट से टिकट फाइनल होने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर के कार्यकर्ता, समर्थक और नेता बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने आए थे, वे बहुत खुश थे. उनमें बहुत उत्साह है. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद वे बहुत ऊर्जावान हो गए है. भाजपा पूरी तरह से हारने जा रहा है. मिल्कीपुर उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी  राष्ट्रीय चुनाव मानकर लड़ रही है. जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती है, वहां से बीजेपी हारी है.

अब आपसी भाईचारे की चलेगी राजनीति
सपा सांसद ने यह भी कहा कि अयोध्या के देवतुल्य मतदाताओं ने इस बात का संदेश दे दिया है. पूरे देश और दुनिया में देश में अब धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी. अब राजनीति चलेगी आपसी भाईचारे, संविधान बचाने, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया और पीडीए की राजनीति चलेगी. मिल्कीपुर से किसको टिकट मिलेगा किसका नाम फाइनल हुआ कुछ दिन में सबको पता चल जाएगा. 

दिल्ली वाले सीधे साधे बाबा के खिलाफ
अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है, हमारे युवाओं के पास बड़ी-बड़ी डिग्री लिए टहल रहे हैं. लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है. समाजवादी पार्टी के लिए ये बड़े मुद्दे हैं. बड़ी संख्या में आज मिल्कीपुर विधानसभा से कार्यकर्ता नेता आए थे. हर जाति धर्म के लोग थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव जी से उन्होंने मुलाकात की है. इस चुनाव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी ने अपने हाथों में ले रखा है. मुझे अफसोस है, ये दिल्ली वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग पता नहीं हमारे सीधे साधे बाबा मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों हैं. 

मिल्कीपुर में बड़े अंतर से हारेगी बीजेपी
मुख्यमंत्री का कद इतना छोटा कर दिया है कि  केवल दो विधानसभा मिल्कीपुर और कटेहरी क्षेत्र दिया है. ये दिल्ली वाले लोग भी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर में बड़े अंतर से हारेगी. हमें लगता है कि हमारे सीधे-साधे मुख्यमंत्री के खिलाफ दिल्ली वालों के मन में कुछ चल रहा है या भेदभाव है.अवधेश प्रसाद के साथ जनता है, हमेशा जनता ने हमें जिताया है और इस बार भी जनता पूरी तरह से तैयारी है.

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ नाम बदलने का काम...', यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget