एक्सप्लोरर

'सिर्फ नाम बदलने का काम...', यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

Unified Pension Scheme: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि यूपीएस केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं है. सरकार को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए.

Unified Pension Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. नई पेंशन स्कीम में सुधार की मांग पर ध्यान देते हुए सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस कतई ठीक नहीं है. कर्मचारी लंबे अरसे से ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे थे. सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया है. सिर्फ नाम बदलने का काम किया है. उनका कहना है कि सरकार को तुरंत ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए. 

सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार सिर्फ नाम बदलने में विश्वास रखती है. उसने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू नहीं किया और सिर्फ नाम बदलकर एक नई पेंशन स्कीम लॉन्च कर दी है. कर्मचारी अगर पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार मांग कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार को उनकी यह बात मान लेनी चाहिए थी. सरकार जिद पर अड़ी हुई है. सरकार को कर्मचारियों की मांग को मंजूर कर लेना चाहिए. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आएगी तो ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेगी.

'राहुल गांधी सियासी फायदा के लिए काम नहीं करते'
उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन में जिस तरह से अपनी बातें रखी. उससे यह एक बार फिर से साफ हो गया कि राहुल गांधी कतई सियासी फायदा लेने के लिए कोई काम नहीं करते. वह लगातार किसानों - मजदूरों - छात्रों, युवाओं, कर्मचारियों और गरीबों की आवाज बनते जा रहे हैं. उन्होंने अपने पूर्वजों के शहर प्रयागराज से जो संदेश देने की कोशिश की है, वह देश के करोड़ों लोगों पर असर कर गई है. 

जातीय जनगणना करानी ही पड़ेगी    
प्रमोद तिवारी के मुताबिक मोदी की सरकार को अब हर हाल में जातीय जनगणना करानी ही पड़ेगी. अब यह भी साफ हो गया है कि राहुल गांधी लोगों के सच्चे हमदर्द हैं और उन्हें राजनीतिक नफे नुकसान की कतई फिक्र नहीं होती. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ सियासी फायदे के लिए ही लोगों को आपस में लड़ने और देश को कमजोर करने का काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'यूपीएस लॉलीपॉप की तरह...' रेलवे के कर्मचारियों को पसंद नहीं आई मोदी सरकार की नई पेंशन स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget