एक्सप्लोरर

'इनकी हिम्मत है हमारे शेर के आगे खड़े हो सकें..', पीएम मोदी-राहुल गांधी की सीधी बहस पर बोले साक्षी महाराज

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की उन्नाव सीट से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज ने पीएम मोदी और राहुल गांधी की सीधी बहस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी डरपोक बताया.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बीच उन्नाव से बीजेपी के प्रत्याशी और सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष पर ज़ोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में इंडिया गठबंधन को विपक्ष में बैठने के लायक भी सीटें नहीं मिलेंगी. 

साक्षी महाराज ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, इस बार इंडिया गठबंधन को विपक्ष में बैठने लायक सीटें भी नहीं मिलेंगी. विपक्ष का नेता तक नहीं चुन पाएंगे. वहीं उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने शहीदों के साथ अन्याय किया. ये चाहते तो भगत सिंह को फांसी लगने से बचा सकते थे. कांग्रेस ने देश का बंटवारा करा दिया. 

अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचती है. जेल से निकलकर आए हैं और फिर 1 जून को फिर से जेल जाना है. उन्होंने कहा, केजरीवाल जेल में जाने के बाद बौखला गए हैं. उनकी बुद्धि ने काम करना बंद कर दिया है. पीएम मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं और रहेंगे. योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है और सीएम रहने वाले हैं. बीजेपी कांग्रेस की तरह लिमिटेड पार्टी नहीं है. 

पीएम मोदी से बहस पर बोले साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने पीएम मोदी और राहुल गांधी की सार्वजनिक मंच पर बहस को लेकर भी तीखा वार किया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "आपने पांच साल देखा होगा कि कांग्रेस ने कभी मुद्दे की बात नहीं की, कभी हाउस को चलने नहीं दिया. जब कभी मुद्दे की बात होती थी तो वो सदन छोड़कर चले जाते थे. खुली चुनौती देने वाले डरपोक हैं सियार हैं.. इनके अंदर हिम्मत नहीं है कि हमारे शेर के आगे खड़े हो सकें. मैं कैसे कहूं कि ये आकर हमसे बहस करें जब ये सांसद ही नहीं बनेंगे. लोकसभा का मुंह ही नहीं देख पाएंगे. तो ये बहस करने का क्या मतलब हुआ." 

साक्षी महाराज यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वो लगातार दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं. उन्नाव में आज चौथे चरण में वोटिंग हो रही है. साक्षी महाराज हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में हैं. उनका मुकाबला सपा की अनू टंडन से है जबकि बसपा की ओर से अशोक पांडे चुनाव लड़ रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget