एक्सप्लोरर

Etawah News: सैफई मेडिकल यूनिवर्सटी की छात्रा की हत्या, नदी किनारे खून से लथपथ मिला शव, मचा हड़कंप

Etawah Murder: पुलिस के मुताबिक मृतक छात्रा दोपहर में अपना मोबाइल फोन सहेली को देकर गई थी, जिसके बाद उसका शव सोनई नहर के किनारे में मिला है. इस घटना से छात्रों में गुस्सा है.

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. छात्रा का शव यूनिवर्सिटी से दूर वैदपुरा इलाक़े में सोनई पुल के पास से बरामद हुआ जिसके बाद छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने महेंद्र बाथम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है.

खबर के मुताबिक मृतक छात्रा सैफई मेडिकल कॉलेज में एएनएम फ़र्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी. बताया जा रहा है कि दोपहर में अपनी सहेली को मोबाइल फोन देकर कहीं गई थी. जिसके बाद उसका शव वैदपुरा में मदर डेरी के पास से खून से लथपथ मिला. छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं अभी इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है. 

गुस्साए छात्र धरने पर बैठे
इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. घटना से नाराज छात्र छात्र धरने पर बैठ गए और इमरजेंसी सेवाएं भी ठप कर दी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे. छात्रों का हंगामा बढ़ते देख एसएसपी संजय कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को किसी तरह समझाने की कोशिश की. 

इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव मदर डेरी के पास बरामद हुआ है. सारे पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. अभी किसी बात की संभावना नहीं जताई जा सकती कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं लेकिन, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव लाकर फेंका गया है. छात्रा दोपहर में अपनी सहेली को मोबाइल फोन देकर गई थी. सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. 

मृतक छात्रा औरैया की रहने वाली थी. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस मामले में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी पोस्ट किया. सोशल मीडिया साइट पर शिवपाल ने लिखा- प्रदेश में कानून व्यवस्था बेटियों को सुरक्षा देने के मामले में बेशर्मी की हद तक भ्रष्ट व लापरवाह है.सैफई यूनिवर्सिटी में हुई छात्रा की मौत अत्यंत संवेदनशील है. कैंपस में महिला सुरक्षा की परिस्थितियों हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है. दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget