एक्सप्लोरर

Saharanpur News: जंगल में पेड़ काटने के दौरान लगा बिजली का करंट, तीन युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम

सहारनपुर जिले में जंगल में पेड़ काटने के दौरान चार युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया.

UP News: सहारनपुर (Sahranpur) जिले में जंगल में पेड़ काटने के दौरान शनिवार को चार युवक हाई टेंशन तार (High Tension Wire) की चपेट में आ गए जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया. यह घटना रामपुर मनिहारन थाने के मदनुकी गांव की है. बताया जा रहा है कि पेड़ काटना शुरू ही किया था कि वे बिजली के तार की चपेट में आ गए. 

मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे 5-5 लाख रुपये

इस घटना में गांव फतेपुर के रहने वाले नौशाद (25), सद्दाम (28) और अजय (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथा इनका साथी आरिश गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे का पता लगते ही सैंकड़ों ग्रामीण और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश जाहिर किया. मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी,  रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, साथ ही हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया. विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उनके क्षेत्र में यह काफी दुखद घटना हुई है और हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. उन्होंने मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये दिए जाने की बात कही. इस लापरवाही के लिए विद्युत विभाग के एमडी से भी शिकायत की जाएगी. 

UP Politics: विपक्षियों का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने किया पलटवार, इन राजनीतिक दलों को बताया बीजेपी का लाउडस्पीकर

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई - जिलाधिकारी

 उधर मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा ने कहा कि आज सुबह बहुत दुखद घटना हुई है जिसमें करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई है. सभी के प्रयासों से ग्रामीणों को समझाया गया है और विद्युत विभाग की ओर से प्रत्येक मृतक को पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं.साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Unnao News: सरकारी अस्पतालों के बाहर हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे नाम, टीचर की मांग के बाद मिले ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget