एक्सप्लोरर

बुंदेलखंड में जल संकट को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, मंत्री और विपक्ष में तू तू मैं मैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा हुआ है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या को लेकर मंत्री के बयान पर विपक्ष उस वक्त भड़क उठा। जब सपा नेता ने कहा कि राज्य के इस हिस्से में जल संकट क दूर करने के लिये सरकार कुछ नहीं कर रही है।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान ग्राम विकास से जुड़े एक सवाल पर ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी में जबरदस्त नोकझोंक हुई। इसके बाद सदन को 55 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि बाद में ग्राम विकास मंत्री ने अपनी भाषा को लेकर खेद जताया।

एक प्रश्न के जवाब में ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की समस्या कम करने का दावा किया। इस पर नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में काम ना होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सीबीआई जांच हो तो जेल जाएंगे ग्राम विकास मंत्री। इसके बाद दोनों में बहस बढ़ गई और मंत्री महेंद्र सिंह ने औकात की बात कर दी।

इसे लेकर सपा, बसपा, कांग्रेस सभी के सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में इसे लेकर मंत्री महेंद्र सिंह और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने खेद जताया। खेद व्यक्त करते हुए असंसदीय भाषा को कार्यवाही से हटाने की बात भी कही गई। सुरेश खन्ना ने कहा की महेंद्र सिंह ने अपने शब्द वापस लिए हैं, और शब्द वापस लेने का मतलब पश्चाताप करना होता है। बसपा विधानमंडल दल नेता लालजी वर्मा में भी इस घटनाक्रम को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। हंगामे के बाद सदन में अनुपूरक बजट पेश किया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget