एक्सप्लोरर

RRB-NTPC Protest: हंगामे के बाद रेलवे बैकफुट पर, छात्रों को समझाने और शिकायतों के लिए शुरू करेगा ये नई पहल

कैंपों में आई शिकायतों को रोजाना डे टू डे बेसिस पर बोर्ड के हेडक्वार्टर को भेजा जाएगा. बोर्ड की हाई पावर कमेटी अभ्यर्थियों की शिकायतों और सुझावों पर विचार कर उचित फैसला लेगी.

RRB-NTPC Protest: अभ्यर्थियों द्वारा एनटीपीसी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा और हिंसा किए जाने के मामले में रेलवे अब बैकफुट पर आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने के लिए अनूठी पहल शुरू करने का फैसला किया है. भर्ती बोर्ड इसके तहत कल से जगह जगह कैम्प लगाकर नाराज अभ्यर्थियों की शिकायतें दर्ज करेगा. उनकी समस्याओं को सुनेगा. उन्हें मौके पर ही समझाने की कोशिश करेगा और साथ ही काउंसलिंग के जरिये उनकी आशंकाओं को भी दूर करेगा. यह कैंप कल से शुरू होगा और सोलह फरवरी तक चलेगा.

कहां कहां लगेगा कैंप
भर्ती बोर्ड इलाहाबाद रीजन में तीन शहरों में कैंप खोलेगा. रीजन में कैम्प प्रयागराज, आगरा और झांसी में लगेगा. प्रयागराज में यह कैंप रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड के नजदीक नवाब यूसुफ रोड पर स्थित कोरल क्लब में लगाया जाएगा. आगरा में कैंप गोवर्धन स्टेडियम के पास स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में लगेगा, जबकि झांसी का कैंप बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट में लगाया जाएगा. कैम्प रोजाना सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. कैम्प में डिवीजन लेवल के अफसर अभ्यर्थियों की शिकायतें दर्ज करेंगे और साथ ही उनकी आशंकाओं का निदान भी करेंगे. कैम्पों में ऑफलाइन शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन मोड़ में डिजिटल तरीके से भी लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी.

शिकायतों-सुझावों पर विचार कर होगा फैसला
भर्ती बोर्ड के इलाहाबाद रीजन के चेयरमैन रिजवान जमाली के मुताबिक कैंपों में आई शिकायतों को रोजाना डे टू डे बेसिस पर बोर्ड के हेडक्वार्टर को भेजा जाएगा. बोर्ड की हाई पावर कमेटी अभ्यर्थियों की शिकायतों और सुझावों पर विचार कर उचित फैसला लेगी. उनके मुताबिक इस तरह के कैंप देश के अन्य रीजन में भी लगाए जाएंगे. इस तरह के कैप का मकसद अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को दूर करना है. उन्होंने दावा किया कि अभ्यर्थी दोनों भर्तियों को लेकर भ्रम में हैं. रेलवे से ज्यादा पारदर्शी भर्ती किसी दूसरे विभाग में नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा के गढ़ इटावा में शुरू हुई बगावत, रामगोपाल का करीबी ये नेता साइकिल छोड़ हाथी पर हुआ सवार

UP Election 2022: यूपी में दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, जानें किन सीटों पर होगा मतदान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज
पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज
रामपुर पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
रामपुर पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'ईशनिंदा की माफी नहीं'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- 'ईशनिंदा की माफी नहीं'
कोटा में सीवरेज चेंबर में धमाके से दहशत, उठीं आग की लपटें
कोटा में सीवरेज चेंबर में धमाके से दहशत, उठीं आग की लपटें

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget