एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ाएगी RLD? लखनऊ में किया इन मुद्दों पर हल्ला बोल

RLD Protest News: राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से जीपीओ गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करने जा रहे थे. जिन्हें पुलिस ने रोक लिया. आरएलडी किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग कर रही है.

Lucknow RLD Protest: राज्य पुलिस भर्ती में आयु की छूट को लेकर और किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने लखनऊ में प्रदर्शन किया है. कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से जीपीओ गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करने जा रहे थे. आरएलडी कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया. 

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी पुलिस भर्ती में आयु की छूट और किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए राष्ट्रीय लोकदल का राजधानी लखनऊ में धरना जारी है. हमारी हक और अधिकार की ये लड़ाई जारी रहेगी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी जी आपकी पुलिस युवाओं का हक छीनना चाहती है, ये हम होने नहीं देंगे. 

जयंत चौधरी ने सीएम को लिखा था पत्र

इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में छूट प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था. जिसमें आरएलडी चीफ ने लिखा था कि 23 दिसंबर 2023 के समाचार पत्रों में यूपी पुलिस में भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित हुआ है, जिसमें आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है.

आयु सीमा में छूट की मांग

उन्होंने लिखा कि यूपी पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है. प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी. इस तरह इन पांच वर्षों के दौरान पुलिस में कोई भर्ती न होने के चलते प्रदेश के लाखों युवा इस आयु सीमा से बाहर जा चुके हैं. इस तथ्य को देखते हुए इस अंतराल में भर्ती से वंचित प्रदेश के लाखों युवाओं की मौजूदा भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग एक दम औचित्यपूर्ण एवं न्यायसंगत है.

जयंत ने कहा था कि मेरा भी ऐसा मानना है कि प्रदेश के युवाओं को, भर्ती में आयु सीमा में छूट प्रदान की जानी चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि उपरोक्त तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए आप प्रदेश के युवाओं की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और मौजूदा भर्ती में आयु सीमा में छूट प्रदान करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर केशव का पलटवार, कहा- इससे न तो हिंदू धर्म कमजोर होगा न मंदिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget