एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी की पीएम मोदी से जल्द होगी मुलाकात, RLD चीफ बोले- 'ऑल इज वैल'

UP Lok Sabha Election 2024: रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने मथुरा आवास पर अपने विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में यूं तो कई मुद्दे छाए रहे लेकिन खास फोकस राज्यसभा चुनाव पर ही रहा.

Jayant Chaudhary Meet PM Modi: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नवरत्न यानि 9 विधायक कल सोमवार (26 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. लखनऊ में होने वाली ये मुलाकात बेहद अहम होगी और इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव पर ही फोकस रहेगा. वहीं इसी सप्ताह जयंत चौधरी की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात संभव है और उसके बाद रालोद-बीजेपी गठबंधन का विधिवत एलान भी हो जाएगा.

जयंत चौधरी विधायकों से बोले- ऑल इज वैल 

सपा गठबंधन से अलग होने के बाद जयंत चौधरी बीजेपी के साथ जाने की बात कहकर एक तरफ से तस्वीर साफ कर चुके हैं, जबकि बीजेपी की तरफ से कोई भी बयान जयंत चौधरी से गठबंधन को लेकर नहीं आया है. मथुरा में हुई बैठक में जयंत के विधायकों ने भी यही सवाल उठाया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर भी सवाल पूछे. इस पर जयंत चौधरी ने विधायकों से कहा ऑल इज वैल, कहीं कोई दिक्कत नहीं है, पीएम मोदी से मुलाकात होने वाली है और कहां-कहां चुनाव लडेंगे सब बता दुंगा. 

लोकभवन में सीएम योगी से होगी RLD विधायकों की मुलाकात 

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने मथुरा आवास पर अपने विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में यूं तो कई मुद्दे छाए रहे लेकिन खास फोकस राज्यसभा चुनाव पर ही रहा. इसके बाद विधायकों को कल लखनऊ में सीएम योगी से होने वाली मुलाकात की जानकारी दी गई. लोकभवन में कल सुबह 11 बजे ये मुलाकात होगी. 

रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व में रालोद विधायक सीएम योगी से मिलेंगे. इसे एकजुटता के तौर पर भी देखा जा रहा है और रालोद ये भी संदेश देने की कोशिश करेगी कि पार्टी का कोई विधायक न तो नाराज है ना उनके मन में कोई दूसरी बात है. मथुरा बैठक में जानकारी देने के बाद आरएलडी कार्यालय से विधायकों को फोन भी किया गया कि समय से पहले ही लोकभवन पहुंच जाएं और सीएम योगी से मुलाकात करें.

पीएम मोदी से जल्द होगी जयंत चौधरी की मुलाकात

पीएम मोदी से भी आरएलडी मुखिया और राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी की मुलाकात इसी हफ्ते संभव है. अगले तीन दिनों में भी इस मुलाकात होने के कयास लगाए जा रहें हैं. जयंत चौधरी ने अपने विधायकों के साथ जो बैठक ली, उसमें इस बात की जानकारी दी गई कि पीएम से मुलाकात होने वाली है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी. यूं तो शनिवार को ये मुलाकात होनी थी लेकिन महत्वपूर्ण बैठक होने के चलते मुलाकात संभव नहीं हो पाई. जयंत ने विधायकों से कहा कि बस कुछ और दिन की बात है इसी हफ्ते तस्वीर साफ हो जाएगी.

Rajya Sabha Election 2024: रालोद के सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को करेंगे वोट? जयंत चौधरी की बैठक में तस्वीर हुई साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget