एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: रालोद के सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को करेंगे वोट? जयंत चौधरी की बैठक में तस्वीर हुई साफ

Rajya Sabha Elections 2024: रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने मथुरा आवास पर अपने विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें तस्वीर साफ कर दी गई कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट करना है.

RLD on Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने तस्वीर साफ कर दी है. रालोद मुखिया जयंत चौधरी के 9 विधायक बीजेपी को वोट करेंगे. रालोद नेता जयंत चौधरी ने अपने विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और विधायकों को निर्देश दिए हैं कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करें. इन विधायकों को मूल मंत्र भी दिया गया कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है और कैसे पार्टी का जनाधार और बढ़ाना है.

रालोद मुखिया और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने मथुरा आवास पर अपने विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें तस्वीर साफ कर दी गई कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट करना है. इस बैठक में विधायकों से ये भी कहा गया कि सभी को साथ मिलकर चलना है और सभी जाति सभी धर्मों के लोगों को जोड़कर आगे बढ़ना है. जयंत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के साथ ही आगे बढ़ेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि खेती और किसानी ही हमारा धर्म है और किसानों के मुद्दे प्राथमिकता पर रहेंगे, उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का हल धैर्य से ही मिलेगा.

मथुरा की बैठक में रालोद के 10 विधायक बुलाए गए 

मथुरा में जयंत चौधरी के साथ हुई रालोद विधायकों की बैठक पर सभी के नजरें टिकी हुई थीं. इस बैठक में रालोद के 10 विधायक पहुंचे थे, 9 विधायक यूपी और एक विधायक राजस्थान की भरतपुर सीट से. जिन विधायकों के साथ जयंत ने राज्यसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया उनमें बागपत की छपरौली विधानसभा सीट से विधायक अजय कुमार, शामली से प्रसन्न चौधरी, थानाभवन से अशरफ अली, पुरकाजी से अनिल कुमार, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, खतौली से मदन भैया, हाथरस की सादाबाद से प्रदीप चौधरी, मेरठ सिवालखास से हाजी गुलाम मोहम्मद शामिल थे. इसके साथ ही राजस्थान की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष गर्ग भी पहुंचे. यूपी के 9 विधायकों को कह दिया गया है कि एकजुटता से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करना है.

तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी- जयंत चौधरी

रालोद मुखिया जयंत चौधरी से उनके विधायकों ने कई सवाल किए, जिस पर जयंत चौधरी ने साफ  कर दिया कि पहले राज्यसभा चुनाव में वोट कीजिए बाकी बातें बाद में करेंगे. हमें कोई शर्त नहीं रखनी है, बस राज्यसभा चुनाव में वोट करनी है. तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी कहीं कोई दिक्कत नहीं है. फिलहाल हमें राजसभा चुनाव में समर्थन करना है पूरा फोकस फिलहाल इसी पर रखिए.

UP Politics: 'दो लड़कों की जोड़ी 2017 में भी आई थी...', राहुल-अखिलेश को लेकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget