एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब VIP एंगल की जांच कर रही SIT, सामने आई यह अहम जानकारी

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी की डीआईजी ने आज कई अहम जानकारियां साझा की हैं. उन्होंने बताया कि सभी गवाहों के बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं.

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) की तफ्तीश के लिए गठित एसआईटी (SIT) ने जांच को काफी हद तक पूर कर लिया है. पुलिस रिमांड में आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक एसआईटी करा चुकी है. पूछताछ में अब टीम की जांच वीआईपी एंगल की ओर बढ़ रही है. दावा किया जा रहा है कि रिजॉर्ट में वीआईपी के लिए अलग से प्रेजिडेंशियल स्वीट (Presidential Suit) की व्यवस्था थी, जिसमें ठहरने वाले वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था.

SIT के पास हैं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य

अब एसआईटी मामले में वीआईपी एंगल की पड़ताल में जुटी है. घटनास्थल के पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी एसआईटी के पास हैं. रविवार को एसआईटी प्रभारी डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) पी रेणुका देवी ने हत्याकांड में तफ्तीश को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने लक्ष्मणझूला थाने में हत्याकांड से जुड़े हर सवाल को न सिर्फ सुना, बल्कि बेहद इतमिनान से उनका जवाब भी दिया. बताया कि एसआईटी की जांच काफी आगे तक बढ़ चुकी है. घटना के मसकद और कैसे-कैसे घटनाक्रम हुआ, इसमें भी टीम की विवेचना काफी आगे तक पहुंच गई है. रिजॉर्ट में काम करने वाले सभी वर्कर से पूछताछ हुई है. बयान दर्ज करने के साथ उनके पास मौजूद साक्ष्यों को भी टीम ने कब्जे में लिया है.

रिजॉर्ट में हुई थी कुछ घटना - डीआईजी

डीआईजी ने बताया कि रिजॉर्ट में ज्यादा मारपीट नहीं हुई, लेकिन वहां कुछ घटना जरूर हुई है. यह भी उसी रात का हिस्सा है, जिस रात को कत्ल हुआ. जांच में यह सामने आया है कि रिजॉर्ट में रूम है और उसमें प्रेजिडेंशियल स्वीट भी हैं, तो रिजॉर्ट स्टाफ उन स्वीट में रुकने वालों को ही वीआईपी बोलते हैं. सामान्य तौर पर यह भी तफ्तीश में आया है. ऐसे में इसी एंगल की तरफ ही अब जांच भी जा रही है. अभी तक पड़ताल में काली गाड़ी को कोई जिक्र या फिर तथ्य सामने नहीं आया है. घटनाक्रम कहां हुआ है, तो साक्ष्यों के आधार पर इसकी एसआईटी ने भी जांच में तस्दीक की है. 

Watch: फतेहपुर में रामलीला के दौरान नाचते हुए अचनाक गिरा बुजुर्ग, मौके पर मौत, सामने आया वीडियो

सभी के बयान किए गए हैं दर्ज

उन्होंने बताया किआरोपी को मोबाइल पहले ही बरामद कर लिया गया था. एक-दो मोबाइल और हैं, जिनकी तलाश जा रही है. पटवारी से पूछताछ कर ली गई है. कुछ मुख्य गवाह हैं, जोकि सीधे तौर पर इस वारदात से जुड़े हैं. सभी से पूछताछ कर ली गई है. उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं. अंकिता के दोस्त से भी पूछताछ की गई है. फिलहाल इस मामले में मौजूदा वक्त में तीन आरोपी हैं. इन आरोपियों से इतर अभी किसी अन्य को लेकर कोई साक्ष्य नहीं है. सबूत विवेचना में मिलते हैं, तो कार्रवाई होगी. डीआईजी ने बताया कि प्रकरण की जांच-पड़ताल अंतिम चरण के आसपास है, तो जाहिर है कि जल्द ही इस मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

UP News: यूपी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाना पड़ेगा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget