एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाना पड़ेगा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश में अब ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर यातायात निदेशालय ने सभी जिलों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है.

UP News: कानपुर में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद अब प्रशासन सख्त हो गया है. यह सख्ती ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल सवारी को ढोने के लेकर की जा रही है. जो ट्रैक्टर-ट्रॉली कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसमें लगभग 50 लोग सवार थे और इस तथ्य के सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला कर लिया है. बता दें कि कल रात को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनता से अपील की थी कि वे इसका इस्तेमाल केवल खेती या माल ढुलाई से संबंधित काम के लिए करें, वे इसका इस्तेमाल सवारी को ढोने में न करें. 

यातायात निदेशालय ने जारी किया फरमान

अब यातायात निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं. ये निर्देश विशेषकर जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्राली, डाला, डम्पर का इस्तेमाल सवारियों को ढोने में न करने के लिए जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सभी जिले के जिलाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करते हुए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. यह बताया जाएगा कि ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा करना खतरनाक है और ऐसे वाहनों से यात्रा करने के ख़तरे बताए जाएंगे.  मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66 के साथ धारा 192 (क) के तहत कार्रवाई भी की जाएगी. इसके लिए 10 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा.

Kanpur Road Accident: कानपुर हादसे के बाद अखिलेश यादव ने सरकार को दी ये नसीहत, PWD विभाग पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उधर, कानपुर की घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीजीपी डीएस चौहान समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की. ठक में इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हो इसको लेकर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का साफ तौर पर कहना के ट्रैक्टर ट्रॉली कृषि के कामके लिए है न कि सवारी ढोने के लिए. इसको लेकर पूरे प्रदेश में सख्ती बरती जाएगी और सघन अभियान भी चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस किये गये भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget