एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के ऋषिकेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यात्री वाहनों पर गिरा मलबा

Uttarakhand News: ऋषिकेश में 14 सितंबर की सुबह आसमान से हुई आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जलभराव और मलबा जमा होने से आवाजाही भी ठप पड़ गई.

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है. ऋषिकेश में रविवार (14 सितंबर 2025) सुबह करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव और मलबा जमा हो गया जिससे यातायात ठप हो गया. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

श्यामपुर बाईपास मार्ग पर स्थित मनसा देवी और ढालवाला की सड़कों पर बारिश का पानी सैलाब बनकर बहता नजर आया. पानी के तेज बहाव से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई. चालक जान जोखिम में डालकर जलभराव के बीच से अपने वाहनों को निकालते नजर आए.

यात्री वाहनों पर गिरा मलबा

वहीं गंगोत्री हाईवे पर स्थिति और भी गंभीर रही. बारिश के साथ आए मलबे ने सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया. एक यात्री बस और उसके पीछे चल रहे कई छोटे वाहन मलबे की चपेट में आकर फंस गए. बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे.

सड़कों से मलबा हटाकर साफ की गई रास्ता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. किसी तरह यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया. साथ ही जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर सड़क को आंशिक रूप से साफ किया गया और फंसे वाहनों को बाहर निकाला गया.

कॉलोनियों में घुटनों तक भरा पानी

भारी बारिश के चलते जंगलों में भरा पानी अब आबादी वाले इलाकों में सैलाब बनकर घुस रहा है. श्यामपुर बाईपास मार्ग पर जंगल के पानी ने हाइवे को जलमग्न कर दिया. गीता नगर की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है. सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां पानी में डूब गई हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों का घरों से निकालना हुआ मुश्किल

आवास विकास, गंगानगर, चंदेश्वर नगर और अन्य निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. इन क्षेत्रों में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और प्रशासन की ओर से राहत कार्य लगातार जारी है.

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें. संभावित आपदा को देखते हुए एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget