एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: लोगों में भारी आक्रोश, आरोपी के रिजॉर्ट में जमकर तोड़फोड़, रोकी पुलिस की गाड़ी l बड़ी बातें

Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 2 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. अंकिता भंडारी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.

Ankita Bhandari Murder Case: लक्ष्मणझूला पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) मामले में मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 2 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया. बीते 5 दिनों से गुमशुदा चल रही अंकिता भंडारी मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने आरोपी रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा अंकिता भंडारी को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और तत्पश्चात शराब के नशे में हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया, पुलिस द्वारा अंकिता भंडारी का शव खोजा जा रहा है.

अंकिता भंडारी हत्या मामले में लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों ने रिजॉर्ट तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की. ऐसे में मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बमुश्किल ग्रामीणों को रोका है. खबर आ रही है कि ग्रामीणों ने पुलकित आर्य को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ की, इसके साथ ही आरोपियों की भी पिटाई की गई.

हत्या कर चीला बैराजद में फेंक दिया

उल्लेखनीय है कि ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में 6 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत हुआ था. जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया. रिजॉर्ट से लापता हुई अंकिता भंडारी मामले का खुलासा हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या करके उसको चीला बैराजद में फेंक दिया गया था.

बता दें कि पहले यह मामला राजस्व पुलिस के पास था लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके बाद इसे लक्ष्मण झूला पुलिस को ट्रांसफर के गया था, जिसके बाद मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बेटी की हत्या की खबर के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है अंकिता दवे शुद्ध हो गए और न्याय की गुहार लगा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं. पुलिस इस मामले की जल्द खुलासा कर सकती है. अंकिता के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने बताया कि 20 तारीख को मिसिंग रिपोर्ट लिखाई गई थी. मामला संदिग्ध होने पर इसे उच्च अधिकारियों को ट्रांसपर किया गया. थाने की पूरी टीम के साथ कार्य योजना बनाई गयी. जहां से बच्ची की मिसिंग रिपोर्ट लिखाई गई पुलिस वहां गई. पुलिस ने बताया कि शिकायत पत्र में जो लिखा था घटना वैसी नहीं थी. पुलिस ने बताया कि मामला वहीं से संदिग्ध शुरू हुआ. होटलकर्मियों के बयान अलग थे. जिस कमरे से बच्ची की मिसिंग रिपोर्ट लिखाई गई उस कमरे में उस रात कोई नहीं रुका था. पुलिस ने बताया कि इसके बाद सीसीटीवी फेटेज, मोबइल ट्रेसिंग की गई. उन्होंने बताया कि इस बात की पुष्टि हुई कि गये 4 लोग थे और लौटे सिर्फ तीन लोग ही. जब इस से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बतााया कि रात को वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा में हाथापाई हुआ. हाथापाई के दौरान ही इन्होंने बच्ची को नीचे नदी में गिरा दिया. आरोपी पिछले कुछ दिन से पुलिस को गुमराह कर रहे थे.

व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे हुए

आपको बता दें कि पुलकित आर्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता का बेटा बताया जा रहा है जो कि उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. लड़की के दोस्तों से हुई बातचीत में पता चला है कि रिजॉर्ट के मालिक और किसी कर्मचारी द्वारा लड़की को किसी स्पेशल गेस्ट को विशेष सेवा ऑफर करने की बात की गई. लड़की ने मना किया और अंकिता गायब हो गई. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अंकिता हैवानों की हैवानियत का शिकार हुई है. अंकिता के व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे हुए हैं.

वनंतरा रिसोर्ट के कर्मचारी के अनुसार 18 सितंबर को शाम छ: बजे के आसपास एक घंटे तक अंकिता के रूम में था पुलकित, अंकिता रो रही थी और हेल्प-हेल्प चिल्ला रही थी, उसके बाद पुलकित, अंकित और सौरभ उसे दुपहिया में बैठा के ऋषिकेश की ओर ले गये और जब वापस आये तो अंकिता इनके साथ नहीं थी, चीला बैराज की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई है. अंकिता केस को सुलझाने में अहम कड़ी हो सकती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया गया है.

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

पौड़ी के डोभ श्रीकोट की लड़की के रहस्यमय तरीके से गायब होने के प्रकरण की रेगुलर पुलिस को जांच सौंप दी गई थी. जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही थी. जनपद पौड़ी के गंगाभोगपुर में स्थित एक रिजॉर्ट से रहस्यमय परिस्थितियों में डोभ श्रीकोट की रहने वाली लड़की के लापता होने के मामले में अब जांच राजस्व से रेगुलर पुलिस को सौंप दी गयी है. जिसके बाद मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. श्रीनगर सीओ श्याम दत्त नौटियाल के अनुसार पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित सहित तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है.

वनंतरा रिजॉर्ट का मालिका पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री बीजेपी विनोद आर्य का बेटा है. यह पुलकित आर्य लॉकडाउन में भी विवादों में आया था. जब उत्तर प्रदेश के विवादित नेता अमरमणि त्रिपाठी के साथ उत्तरकाशी में प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया था. अमरमणि त्रिपाठी पर मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है. मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में अमरमणि त्रिपाठी 14 साल तक जेल में रहा है.

Mukhtar Ansari News: 59 साल के मुख्तार अंसारी पर 59 मुकदमे, 34 साल में पहली बार हुई सजा, अब दहशत में कट रही रातें

कौसर हसन मजीदी ने PM मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, PFI को बैन करने मांग, कहा- ISIS के लिए की भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget