एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: अलकनंदा नदी पर बना चारधाम यात्रा को जोड़ने वाला पुल जर्जर, यात्रा से पहले कराया जा रहा ट्रीटमेंट

Kedarnath Dham Yatra: उत्तर प्रदेश के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर बना पुल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ था. भारी वाहनों के गुजरने से इसकी स्थिति दयनीय होती चली गई.

Chardham Yatra: केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले मोटरपुल के ट्रीटमेंट का काम आखिरकार छह महीने बाद शुरू हो गया है. यह पुल रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी (Alaknanda River) पर बना हुआ है. पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इस पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी. अप्रैल महीने में शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा को देखते हुए एनएच ने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है. हालांकि यात्रा सीजन में भी पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. पुल पर मात्र 20 सीटर बसों और एम्बुलेंस के अलावा अन्य छोटे वाहनों का संचालन होगा.

साठ के दशक में रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में अलकनंदा नदी पर लगभग 60 मीटर लंबे मोटरपुल का निर्माण हुआ था. 2013 की आपदा में पुल के आधार स्तम्भ हिलने लगे थे जिससे यह पुल जर्जर हो गया था. भारी वाहनों के गुजरते ही पुल कांपने लग जाता है. वर्ष 2022 की चारधाम यात्रा में अत्यधिक वाहनों का संचालन होने के कारण पुल की स्थिति और दयनीय हो गई और अक्टूबर महीने में पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई. आगामी अप्रैल माह में शुरू हो रही यात्रा को देखते हुए एनएचएआई ने पुल के ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया है. 

रास्ते में हुआ है यह बदलाव
हालांकि पुल अभी सिर्फ छोटे वाहनों के अलावा बीस सीटर बसों के लिए ही खुल रहा है. पुल पर अभी भी माल वाहक वाहनों के अलावा बड़ी बसों का संचालन बंद रहेगा. बद्रीनाथ धाम आने-जाने वाले सभी बड़े वाहन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार तो केदारनाथ धाम जाने वाले सभी बड़े वाहन जवाड़ी बाईपास होते ही आवाजाही करेंगे. पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यह पुल यात्रा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पुल पर अभी भी भारी वाहन नहीं चला पाएंगे, लेकिन 20 सीटर बसों का संचालन शुरू हो पाएगा. एम्बुलेंस के संचालन में भी दिक्कतें हो रही थी, अब एम्बुलेंस भी इस पुल से होकर आवाजाही शुरू करेंगी.

ये भी पढ़ें -

UP Electricity Strike: सूबे में बिजली गुल, पूर्व उपमुख्यमंत्री का घर भी हुआ अंधेरा-अंधेरा, 50 हजार से ज्यादा लोग परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget