एक्सप्लोरर

देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी, तकनीक का प्रयोग कर इसे आगे बढ़ाएं साहित्यकार: रविशंकर प्रसाद

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंदी अपनी सरलता और मिठास के कारण देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है। हिंदी को हम जितना सरल बनाएंगे, वह उतनी ही शक्तिशाली होती जाएगी।

पटना, एबीपी गंगा। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के शताब्दी समारोह के मौके पर केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि साहित्य सम्मेलन ने युवा साहित्यकारों को सम्मानित कर बड़ा काम किया है। यह बिहार के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। ऐसे में आप सभी रचनाकार तकनीक का प्रयोग कर हिदी भाषा को आगे बढ़ा सकते हैं। हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। इसका स्वभाव सरल और शांत है। आज कई ऐसे अंग्रेजी शब्द स्टेशन, कॉलेज, कोर्ट हैं, जिसका प्रयोग हिदी में हो रहा है। टेक्नोलॉजी के प्रयोग से हिदी का दायरा बढ़ा है। प्रसाद ने कहा कि देश बदल रहा है। ऐसे में आप सभी साहित्यकार नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के लिए काम करें।

नई पीढ़ी के लिए साहित्य जरूरी

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में न्यायमूर्ति मृदुला मिश्र ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए साहित्य जरूरी है। सम्मान समारोह के मौके पर देश के अलग-अलग कोने से आए साहित्यकार विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के साथ साहित्य का सृजन करने में लगे हैं, जो बड़ी बात है। साहित्य का महत्व समाज को आइना दिखाना है। समाज की हर बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए साहित्य की धार को मजबूत बनाने की जरूरत है।

देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी, तकनीक का प्रयोग कर इसे आगे बढ़ाएं साहित्यकार: रविशंकर प्रसाद

शांति प्राप्त करने के लिए साहित्य जरूरी

विवि सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. शशि शेखर तिवारी ने कहा कि मनुष्य के हृदय को शांति नहीं। इस शांति को प्राप्त करने के लिए साहित्य जरूरी है। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कहा कि सम्मेलन के सौ वर्ष पूरे होने पर कई प्रकार की गतिविधियों को मूर्त रूप दिया गया है। युवा साहित्यकारों को सम्मानित करना सम्मेलन के लिए गौरव की बात है।

रचनाओं पर काम करने की जरूरत

साहित्य सम्मेलन में डॉ. कुमार अरुणोदय ने कहा कि सम्मेलन की ओर से इस प्रकार के आयोजन साहित्यकारों को एक नई ऊर्जा देगा। आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करें। इसके लिए रचनाओं पर काम करने की जरूरत है। नई पीढ़ी समाज और साहित्य से दूर होती जा रही है।

देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी, तकनीक का प्रयोग कर इसे आगे बढ़ाएं साहित्यकार: रविशंकर प्रसाद

युवा साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में सम्मान समारोह के मौके पर देश के अलग-अलग कोने से आए युवा साहित्यकारों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों 100 साहित्यकारों में अंडमान-निकोबार से बी अभिषेक, डॉ. अंजनी, यूपी से राहुल अवस्थी, आलोक शर्मा, उतराखंड से कविता भट्ट, कर्नाटक से सतीश पांडेय, तमिलनाडु से डॉ. के गौरी, तेलंगाना से प्रवीण प्रणव, दिल्ली से सारिका, आंध्र प्रदेश से डॉ. दीपा गुप्ता, झारखंड से नंदनी प्रनय बिहार से लता प्रासर, कुंदन आनंद, डॉ. प्रभात कुमार प्रभाकर, मुकेश मृदुल सहित अन्य रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

देश को जोड़ने वाली भाषा है हिंदी, तकनीक का प्रयोग कर इसे आगे बढ़ाएं साहित्यकार: रविशंकर प्रसाद

युवा रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं 

मंच का संचसलन भूपेंद्र कलसी, डॉ. शंकर प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिववंश पांडेय ने की। समारोह के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें युवा रचनाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं एवं 'राजभाषा के संबंध में भारत के युवाओं के विचार' विषय पर लोगों ने अपनी राय दी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget