एक्सप्लोरर

यूपी के इन पांच जिलों में राशन कार्ड का फर्जीवाड़ा आया सामने, अब पूरे राज्य में होगी जांच

UP News: उत्तर प्रदेश के पांच जिलों- मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर में राशन कार्ड को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. अब पूरे राज्य में जांच होगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में गरीबों को मिलने वाले अन्त्योदय राशन कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद यूपी सरकार ने पूरे प्रदेश में अन्त्योदय राशन कार्डों की जांच और सत्यापन के आदेश दे दिए हैं. मामला उस वक़्त पकड़ में आया  मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर IAS ऑञ्जनेय कुमार सिंह ने गरीबों को मिलने वाले अन्त्योदय राशन कार्डों की जांच के लिए मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में प्रचलित अन्त्योदय परिवारो की पात्रता का सत्यापन कराये जाने के लिए मंडल स्तरीय अधिकारीगण, क्षेत्रीय नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को नामित करते हुए जांच टीम का गठन किया गया. 

इन जांच टीमों में खाद्य एंव रसद विभाग के किसी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया ताकि जांच किसी भी स्तर पर किसी प्रकार भी प्रभावित न हो सके. जांच मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर जनपदों में कराई गयी और जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आये. जांच में लगभग 25 प्रतिशत अन्त्योदय राशन कार्ड अपात्रों को दिए पाये गये. मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पचायतों में प्रचलित अन्त्योदय राशनकार्ड की पात्रता की जांच सैम्पल के तौर पर प्रत्येक ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत को चयनित करते हुए करायी गयी जिस में जांच के अन्तर्गत 50 ग्राम पंचायत चयनित किये गये.

चयनित ग्राम पंचायतों के 95 उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर प्रचलित अन्त्योदय कार्डों की पात्रता का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के अन्तर्गत जनपद संभल में 842, रामपुर में 1,273, अमरोहा में 733, मुरादाबाद में 1,043 एवं बिजनौर में 452 अन्त्योदय राशनकार्डों की जांच की गयी. इस प्रकार मंडल में कुल 4,343 अन्त्योदय राशनकार्डों की जांच की गयी. जिसमें जनपद संभल में 307, रामपुर में 232, अमरोहा में 120, मुरादाबाद में 249 एवं बिजनौर में 185 कुल 1,063 अन्त्योदय कार्डधारक अपात्रता की श्रेणी में पाये गये. 

यूपी में आधुनिक शिक्षा पर योगी सरकार का जोर, हर जिले में बनेंगे मॉडर्न स्कूल, मिलेंगी खास सुविधाएं

IAS ऑञ्जनेय कुमार सिंह ने क्या बताया?
अपात्र पाये गये राशनकार्डों को पात्रता सूची से हटाये जाने एवं अपात्र अन्त्योदय राशनकार्डो को जारी करने के लिए उत्तरदायी अधिकारी / कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया और सरकार को इस से अवगत कराया गया. जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को 15 जून से 21 जून तक सभी ग्राम सभाओं में अन्त्योदय राशन कार्ड की जांच और सत्यापन के आदेश दे दिए हैं. इस आदेश से हड़कंप मच गया है.

उधर IAS ऑञ्जनेय कुमार सिंह ने बताया की अभी तो सिर्फ सैंपल के रूप में एक ब्लॉक से एक गाँव लिया गया थाय जब सभी की जांच होगी तो ये फर्जीवाड़ा और बड़े स्तर पर सामने आ सकता है. हम इस मामले में जो भी ज़िम्मेदार हैं उन पर मुकदमा भी दर्ज करायेंगे और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं. गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को बक्शा नहीं जायेगा. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैला करंट, मां और 2 साल की बेटी की मौत
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?
'कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों दिया ये आदेश?

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget