एक्सप्लोरर

Rampur News: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 15 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, अब्दुल्ला आजम समेत ये हैं आरोपी

UP News: दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने तीनों आरोपियों को व्यक्तिगत उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को लेकर आदेशित किया है साथ ही दूसरा मामला आजम खान के भड़काऊ भाषण से संबंधित है.

Rampur News: सपा नेता आजम खान (Azam Khan) से संबंधित दो मामलों की मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसमें एक मामला अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित था और इस केस में अब्दुल्ला आजम समेत आजम खान और ताज़ीन फातिमा आरोपी हैं. इस मामले में तीनों आरोपियों को 313 सीआरपीसी के तहत अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन आजम खान की तरफ से तबीयत खराब होने का प्रार्थना पत्र आया. वहीं अब्दुल्ला आजम और ताज़ीन फातिमा ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र लगाया जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 15 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है. 

एमपी एमएलए कोर्ट ने तीनों आरोपियों को व्यक्तिगत उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को लेकर आदेशित किया है. इसके साथ ही दूसरा मामला आजम खान से संबंधित है, जिसमें आजम खान पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. इस मामले में भी 313 सीआरपीसी के बयान दर्ज होने थे, लेकिन आजम खान के वकील द्वारा हाजिरी माफी लगाने को लेकर कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख 15 फरवरी की मुकर्रर की है, जिसमें 313 के तहत आजम खान को अपने बयान दर्ज कराने होंगे. दोनों ही मामलों की अगली सुनवाई रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में की जाएगी.

15 फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि कोर्ट में मंगलवार को हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र लगाया गया.  आजम खान की तबीयत खराब है, अगली तारीख 15 फरवरी  को नियत की गई है. इस संबंध में आरोपी ताज़ीन फातिमा, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान और आजम खान आरोपी हैं. दूसरा मुकदमा भड़काऊ भाषण से संबंधित था. उसकी भी तारीख 15 तारीख़ नियत की गई है. माननीय न्यायालय ने तीनों अभियुक्त गणों को 313 में अपना बयान अंकित कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से आदेशित किया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी बोले- 'लड़ाना चाहते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य', बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget