एक्सप्लोरर

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी बोले- 'लड़ाना चाहते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य', बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर कही ये बात

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि उनका एजेंडा टकराव पैदा करने का है. जिस तरह उन्होंने रामचरितमानस जलाने का काम किया, हम इसके पक्षधर नहीं हैं.

UP Politics: केंद्र सरकार के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के बजट 2023-24 (UP Budget 2023) की तैयारियों में जुट गई हैं. जिसे लेकर अब यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) की प्रतिक्रिया सामने आई है. चौधरी ने कहा कि 20 फरवरी को यूपी का बजट सत्र शुरू होगा. उन्होंने कहा कि ये बजट भी हमारी विकास की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाला होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर भी हमला बोला और कहा कि वो टकराव पैदा करना चाहते हैं.   

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि बीजेपी एक विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है. मैंने पार्टी से संगठन के पुनर्गठन का आग्रह किया था, उसमें आंशिक परिवर्तन के लिए पार्टी ने कहा है.बहुत जल्दी बैठके विचार-विमर्श करके उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. वहीं सपा को लेकर कहा कि उनके लिए किसी को हटाना या बढ़ाना कोई बड़ी बात नहीं है. सपा रोज संशोधित सूची जारी कर रही है लेकिन बीजेपी का जो कल्चर है वो संवैधानिक व्यवस्था के साथ जुड़ा है.  

स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

भूपेंद्र चौधरी ने एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करके समाज में टकराव तनाव पैदा करने का उनका एजेंडा है. सपा का यही इतिहास है. जिस तरह के कृत्य उन्होंने किए हैं अभी रामचरितमानस को जलाने का काम किया, मैं और मेरी पार्टी इस बात के पक्षधर हैं कि कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे समाज में टकराव हो. 

उन्होंने कहा कि पिछले 4 चुनाव में यूपी की जनता ने बीजेपी को सम्मान दिया है. पिछले 50 वर्षों में सर्वाधिक अच्छे राजनीतिक परिणाम अगर आए तो बीजेपी के पक्ष में आए हैं. 2019 में हमें 51 पर्सेंट वोट मिले, हमें 2022 में 70% सीटें पर 2017 में 80% सीटें मिली. मोदी जी के प्रति जो विश्वास है लोगों का उस विश्वास का ही परिणाम है कि हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है. ये देखकर सब लोग बौखलाए हुए हैं. आज जनता सजग है, सावधान है, किसी के प्रपंच में फंसे नहीं.

संघमित्रा मौर्य को भी दी हिदायत

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वो हमारी सांसद हैं. हमारे सिंबल से चुनाव जीती हैं, लेकिन अब ये संघमित्रा को तय करना है. हम तो सबको साथ लेकर चल रहे हैं. वो हमारे साथ हैं, वह बीजेपी के सिंबल से जीती हैं. मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बदायूं की जनता ने वोट किया है, वहां की सांसद है, लेकिन अब तय उन्हें करना है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: राहुल गांधी के 'ठग' वाले बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget