एक्सप्लोरर

Rampur News: निलंबित महिला टीचर ने सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'उन पर अश्लील कमेंट किए गए थे'

UP News: रामपुर में एक प्राथमिक स्कूल की महिला अध्यापिका को सीएमओ की मौखिक शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, टीचर ने यह भी कहा कि सीएमओ ने उन पर अश्लील कमेंट किए थे.

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण पर करने पहुंचे सीएमओ ने स्कूल की टीचर से कहा आप बहुत सुंदर हो ऐसी शेरनी तो मेरे बिस्तर पर अच्छी लगेगी. इस पर टीचर ने कहा मैं लाइसेंसी हथियार के साथ आऊंगी. टीचर बिस्तर पर नही गयी तो सीएमओ की मौखिक शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया गया. अब टीचर के निलंबन से दूसरी टीचर और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने डीएम एसपी का घेराव कर टीचर का निलंबन वापस लेने की मांग की है. 

रामपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी की मौखिक शिकायत पर किशनपुर अटरिया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक को दो नाली लाइसेंसी बंदूक रखने के आरोप में सीएमओ की मौखिक शिकायत पर शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया. लेकिन टीचर ने पूरे घटना क्रम का खुलासा करते हुए जो आरोप सीएमओ पर लगाये हैं. उससे सीएमओ भड़क गए और कैमरे पर मीडिया से बदसलूकी करने लगे. महिला टीचर का कहना है कि 11 जुलाई को निरीक्षण पर आए सीएमओ ने जब उन पर अश्लील कमेंट किए और कहा कि आप बहुत खूबसूरत हो और ऐसी शेरनी तो मेरे बिस्तर पर होनी चाहिए.

सीएमओ की शिकायत पर महिला टीचर हुई निलंबित
जब महिला टीचर ने कहा कि आप गलत बात कर रहे हैं. मैं ऐसी महिला नहीं हूँ. मेरे पास लाइसेंसी हथियार है. बिस्तर पर हथियार के साथ आऊँगी.महिला टीचर के निलंबन की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम एसपी का घेराव कर टीचर को बेकसूर बताया और निलंबन वापस करने की मांग की है. स्कूल की अन्य अध्यापकों का भी कहना है कि निलंबन गलत हुआ है. सीएमओ ने जब अश्लील टिप्पणी की तो तभी टीचर ने अपने बचाव में अपने पास लाइसेंसी हथियार वाली बात कही थी. 

सीएमओ ने उनका चरित्र हनन किया
महिला टीचर ने भारी मन से बताया कि उसने अपनी लोक लाज और इज्जत की खातिर सीएमओ की कहीं शिकायत नहीं की थी. लेकिन सीएमओ ने उनका चरित्र हनन किया है और उन्हें बदनाम कर दिया है. अगर कार्य मे कोई कमी थी तो वह निरीक्षण रिपोर्ट में उसका ज़िक्र करते. लेकिन उन्होंने कोई रिपोर्ट मेरे खिलाफ या पक्ष में देने के बजाए मेरी मौखिक शिकायत की और मेरा निलंबन हो गया. मैं यहां पिछले 13 साल से नौकरी कर रही हूँ और शिक्षिका का कार्य उत्कृष्ट कर रही हूँ. लेकिन अब मुझे मजबूरी में बोलना पड़ रहा है. मैं इंसाफ चाहती हूं.

क्या बोले रामपुर के बीएसए राघवेंद्र सिंह
 रामपुर के बीएसए का राघवेंद्र सिंह का कहना है मीटिंग में सीएमओ की मौखिक शिकायत पर टीचर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. जब इस मामले में रामपुर के सीएमओ एस पी सिंह से हमने बात की तो वह सवालों के जवाब देते देते भड़क गए और कैमरा बन्द करने की धमकी देने लगे. महिला टीचर के सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं था. अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण भी पीड़ित महिला अध्यापक के समर्थन में उतर आए हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: कोलकाता रेप-मर्डर मामलें पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-'10 दिन से प्रोपगेंडा चलाया जा रहा'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget