एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में खनन माफियाओं से साठ-गांठ करना पड़ा भारी, माइनिंग अफसर शिवम जैन सस्पेंड

Rampur News: रामपुर में खनन माफियाओं को लेकर प्रशासन एक्शन में आ गया है. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में खनन अधिकारी शिवम जैन को निलंबित कर दिया गया है.

Rampur News: रामपुर (Rampur) में खनन माफियाओं से सांठ-गांठ करना खनन अधिकारी शिवम जैन को भारी पड़ गया है. मामला सामने आने के बाद शासन के आदेश पर शिवम जैन को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही ज़िले में खनन पर रोक लगा दी है. ज़िलाधिकारी ख़ुद इन दिनों चेकिंग कर रहे हैं और ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई कर रहे हैं. 

रामपुर में पिछले काफी समय से अवैध तरीके से खनन को लेकर ख़बरें आ रहीं थीं, जिसके बाद खनन को बंद कराने के लिए कई शिकायतें दर्ज हुई. जिसके बाद लखनऊ ने खनिकर्म और भूतत्व की टीम रामपुर पहुंची थी. इस दौरान जांच में कई स्टोन क्रशरों में अनियमितताएं सामने आई, यही नहीं कई बिना नंबर की गाड़ियों के खनन होता पाया गया. 

लापरवाही सामने आने पर खनन अधिकारी सस्पेंड
रामपुर के स्वार इलाके में कोसी नदी में जांच करने के लिए आई एनजीटी की टीम को जांच में सहयोग नहीं करना और खनन माफियाओं से साठ गांठ होना पाया गया. जिसको लेकर रामपुर के डीएम ने खनन अधिकारी शिवम् जैन को तत्काल सस्पेंड करने के बाद उन्हें खनन अधिकारी के पद से हटा दिया गया. इस मामले को लेकर अब प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है. जिले के डीएम खुद खनन माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं और चेकिंग के लिए उतर गए हैं. डीएम ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज की कार्रवाई कर रहे हैं. 

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी रामपुर राजेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं पर इसी महीने 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और चार खनन माफिया पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की गई है और तीन खनन माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन माफियाओं ने जो भी खनन के ज़रिए संपत्ति अर्जित की है उनकी संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन में आने वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, नहीं तो एंट्री होगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget