एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन में आने वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, नहीं तो एंट्री होगी मुश्किल

Ramlala Pran Pratishtha Update: राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने वालों को ट्रस्ट की ओर से जारी निर्देशों का ध्यान रखना होगा नहीं तो समारोह में उनकी एंट्री मुश्किल हो जाएगी.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. सभी मेहमानों को न्योता भेज दिया गया है. ऐसे में बड़ी संख्या में रामभक्तों को अयोध्या आने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसे लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. 

राम मंदिर उद्घाटन समारोह में आने वालों को ट्रस्ट की ओर से जारी निर्देशों का ध्यान रखना होगा नहीं तो समारोह में उनकी एंट्री मुश्किल हो जाएगी. ट्रस्ट की ओर से इस बात की जानकारी निमंत्रण पत्र के साथ सभी मेहमानों को दी गई है. 

समारोह में आने वालों को करना होगा ये काम
ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले मेहमानों को 20 जनवरी की शाम से 21 जनवरी की दोपहर तक आने की सलाह दी गई है. अगर वो 22 जनवरी की सुबह पहुंचते हैं तो उनके अयोध्या प्रवेश की व्यवस्था नहीं हो पाएगी. निमंत्रित लोगों को अपना आधार कार्ड साथ रखने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से मोबाइल और पर्स जैसे सामान ले जाने की भी मनाही होगी. 

22 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से पहले सभी को प्रवेश करना होगा. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तीन घंटे तक चल सकता है. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और वापसी के लिए एक किमी पैदल चलना होगा. अगर कोई चलने में असमर्थ हैं, अत्यधिक बुजुर्ग या बीमार हैं तो उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न आने की सलाह दी गई है. वो फरवरी महीने में कभी भी आ सकते हैं. 

एक न्योते पर सिर्फ एक एंट्री
ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि निमंत्रण पत्र व्यक्तिगत होगा, एक निमंत्रण पर एक ही व्यक्ति का प्रवेश संभव है. एंट्री के वक्त निमंत्रण पत्र साथ होना ज़रूरी है. बिना निमंत्रण के आए लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर ही रहना होगा. इसके साथ ही किसी भी मेहमान के सुरक्षाकर्मियों को कार्यक्रम में  प्रवेश नहीं मिलेगा. वहां पहले से ही पीएम मोदी की सिक्योरिटी तैनात रहेगी. किसी मेहमान के साथ बच्चे का भी प्रवेश नहीं हो सकेगा. 

पीएम मोदी के मंदिर परिसर से चले जाने के बाद मंदिर परिसर में विराजित लोग रामलला के दर्शन कर सकेंगे. सुरक्षा कारणों की वजह कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से जारी व्यक्तिगत परिचय पत्र ज़रूरी होगा. इसके लिए एक लिंक भेजा जाएगा, जिसमें डिटेल भरकर सबमिट करना होगा. 

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पश्चिमी यूपी में बड़ी राजनीतिक हलचल, सीएम योगी के साथ मंच साझा कर सकते हैं जयंत चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget