एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 5 घंटे बाधित रही बरेली-मुरादाबाद रेल लाइन

रामपुर के शहजादपुर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में बीती रात मालगाड़ी पटरी (Goods Train Derailed) से उतर गई. घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे कैरिज-वैगन और रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की टीम मौके पर पहुंची. यह घटना रामपुर के शहजादपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात 10 बजे हुई है. हालांकि दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है. 

बरेली-मुरादाबाद लाइन हुई बाधित

मिली जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी मुरादाबाद जा रही थी. इसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया. शहजादपुर रेलवे स्टेशन बरेली-मुरादाबाद लाइन पर मौजूद है. बोगी को पटरी से हटाने और फिर पटरी की मरम्मत में रेस्क्यू टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी और यह रेल लाइन करीब पांच घंटे बाधित रही. रेल लाइन बाधित होने के वजह से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई. यहां से गुजरने वाली करीब एक दर्जन गाड़ियों का मार्ग भी बदलना पड़ा. 

Muzaffarnagar News: घर से मिले मगरमच्छ के एक दर्जन अंडे से गांव में फैली दहशत, जानें- फिर ग्रामीणों ने क्या किया?

जून का महीना रेलवे के लिए रहा चुनौतिपूर्ण

बता दें कि पिछले महीना रेलवे के लिए काफी चुनौतियों भरा रहा है. अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में कई रेलवे स्टेशनों पर विरोध-प्रदर्शन की घटना सामने आई थी. जिस दौरान कुछ ट्रेनों में आग लगा दी गई थी तो वहीं कुछ स्टेशनों में तोड़फोड़ की गई थी और बुकिंग काउंटर से पैसे लूट लिए गए थे. ट्रेनों को जलाने और यातायात बाधित करने की वजह से रेलवे को ट्रेनों का संचालन सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है. पिछले महीने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें -

Kanpur Dehat News: 20 दबंगों ने 2 युवकों को गिराकर पीटा, बीच बाजार में लाठियों से ताबड़तोड़ वार, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget