एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: घर से मिले मगरमच्छ के एक दर्जन अंडे से गांव में फैली दहशत, जानें- फिर ग्रामीणों ने क्या किया?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक घर से मगरमच्छ के अंडे मिले हैं. अंडे मिलने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) में शुक्रवार को एक घर से मगरमच्छ के दर्जन भर अंडे (Crocodile Egg) मिलने से सनसनी फ़ैल गई. देखते ही देखते तक़रीबन पांच अंडों से मगरमच्छ के बच्चे भी बाहर आ गए. इनका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों ने वन विभाग को दी इसकी जानकारी

बताया जा रहा है कि ये मामला पुरकाज़ी नगर पंचायत के खाद्दर क्षेत्र स्थित भदौला गांव का है जहां आज सुबह अरुण त्यागी नाम के एक ग्रामीण के घर से मगरमच्छ के करीब एक दर्जन अंडे मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है. अंडे मिलने के कुछ देर बाद ही इनसे पांच मगरमच्छ के बच्चे बाहर निकल आए जबकि बाकि के बचे अंडे टूट गए. जिसका वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचकर मगरमच्छ के बच्चों को अपने साथ ले गए.

Nupur Sharma को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सपा सांसद एसटी हसन का बयान, कहा- माफी से काम नहीं चलेगा

नाले के किनारे घर होने से मिले मगरमच्छ?

उधर, जानकारी के मुताबिक़ जिस घर से ये मगरमच्छ के अंडे मिले हैं वह घर सोनाली नदी से निकलने वाले एक नाले के पास है. दो साल पहले भी यहां से एक विशालकाय मगरमच्छ निकला था. उस समय भी वन विभाग की टीम को बुलाया गया था. लेकिन आज अचानक इतने अंडों के निकलने से इस समय क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने हाल-फिलहाल में एक बड़े मगरमच्छ को खेत में आते जाते देखा है. माना जा रहा है कि ये बच्चे इसी मगरमच्छ के हैं. 

ये भी पढ़ें-

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget