एक्सप्लोरर

Ayodhya News: जगतगुरु परमहंस आचार्य ने दी स्वामी प्रसाद मौर्य को धमकी, 'नहीं सुधरे तो अपने हाथों से काट दूंगा गला'

Ayodhya News: रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पोस्टर का तलवार से गला काटा और कहा कि मौर्य नहीं सुधरे तो वो खुद उनका सिर कलम कर देंगे.

Ramcharitmanas Controversy: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के विवादित बयान पर अयोध्या (Ayodhya) के जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhans Acharya) ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से मौर्य के पोस्टर का तलवार से सिर काटते हुए जला दिया और धमकी दी कि अगर वो अब भी नहीं सुधरे तो मैं खुद अपने हाथों से उनका गला काट दूंगा, क्योंकि धर्म की रक्षा के लिए राक्षसों का वध हमारी संस्कृति में हैं. यही नहीं उन्होंने जाति व्यवस्था को लेकर भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दलित से क्यों नहीं की.

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जाति को लेकर इतनी चिंता है और वर्ण व्यवस्था समाप्त करना चाहते हैं तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी की शादी दलित के यहां क्यों नहीं की अखिलेश यादव ने अपने परिवार में कितनी बेटियों की शादी दलितों के यहां की है इसलिए नहीं की क्योंकि यह दलितों से घृणा करते हैं अगर वर्ण व्यवस्था समाप्त करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव अपनी बेटियों की शादी दलितों के यहां करें वह ऐसा नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाना चाहते हैं.

मौर्य का सिर कलम करने की धमकी

परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं. हमारी संस्कृति जोड़ने का कार्य करती है और ये सपा हिन्दू को हिन्दू से लड़ाने का कार्य कर रहे हैं. इनकी बेटी भाजपा में मलाई काट रही है और वो खुद हारने के बाद भी सपा में मलाई काट रहे हैं और इनका बेटा वेटिंग लिस्ट में है. अब ये हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ने के लिए धीरेंद्र शास्त्री को आतंकवादी साधु संतों को जल्लाद और ब्राह्मणों को गाली दे रहे हैं.

जगतगुरू ने कहा कि आज मैंने स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रतीकात्मक रूप से सिर कलम किया है और अगर यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो आने वाला समय होगा जब मैं खुद अपने हाथ से इनका सर कलम करूंगा क्योंकि हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुंबकम की विश्व कल्याण की भावना रखती है. अगर कोई राक्षस बन गया तो राक्षस का वध करना भी हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें- Watch: 'तुलसीदास दूषित मानसिकता के कवि थे', सपा विधायक का आपत्तिजनक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget