एक्सप्लोरर

Ramayan सीरियल का वो खतरनाक रावण, आज इस तरह बिता रहा है अपनी जिन्दगी

रामानंद सागर का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सीरियल रामायण एक बार फिर लॉकडाउन के दौरान दर्शकों को एंटरटेन करने वापस आ गया है

कोरोनावायस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर का मशहूर सीरियल रामायण खूब धूम मचा रहा है। दर्शक इस सीरियल के लिए वैसे ही एक्साइटेड हैं जैसा कि कभी 90 के दशक में हुआ करते थे। वहीं जब से ये सीरियल दूरदर्शन पर फिर से स्टार्ट हुआ है तभी से इस धारावाहिक के सभी किरदार भी चर्चा में आ गए हैं। इस सीरियल के सभी किरदारों को लोग असली में सच समझकर उन्हें पूजने लगे थे और रावण से नफरत करने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरियल में रावण की भूमिका निभाने वाला एक्टर अरविंद त्रिवेदी आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं?

ravan

90 के दशक में रामायण में जब भी रावण की आवाज सुनाई देती थी, लोगों को सिर्फ उनपर गुस्सा ही आता था। हर किसी का यही मानना था कि रावण का किरदार अरविंद से अच्छा कोई नहीं कर सकता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरविंद त्रिवेदी नहीं निभाना चाहते थे। काफी पहले अरविंद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें रामानंद सागर की रामायण के बारे में पता चला तो वो उनसे केवट का किरदार मांगने गए थे।लेकिन अरविंद को देखकर रामानंद सागर ने उन्हें स्क्रिप्ट ही पकड़ा दी। जिसे पढ़ने के बाद अरविंद वहां से बिना कोई जवाब दिए चलने लगे। ना जाने रामानंद सागर को अरविंद में क्या दिखा कि वो अरविंद को रोककर बोले कि अपना रावण, लंकेश मिल गया। ये सुनर अरविंद काफी हैरान हो गए। हैरानी में उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने तो कुछ भी नहीं बोला। अरविंद की ये बात सुनकर बोले कि तुम्हारी चाल-ढाल से मैं समझ गया कि तुम रावण बन सकते हों। अरविंद को कुछ इस तरह से मिला रावण का अमर किरदार।

Arvind

इसी के साथ आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जिन्दगी में राम जी के भक्त हैं। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी उर्फ रावण मुल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम था पराया धन। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि अरविंद त्रिवेदी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इतनी फिल्मों में काम करने के बाद आज भी पूरा हिन्दुतान उन्हें रावण के नाम से ही जानता है। उनके गुजराती फिल्मों में अरविंद को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात सरकार ने भी सम्मानित किया। इसके अलावा  अरविंद त्रिवेदी साल 1991 में गुजरात के साबरकांथा लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे। फिल्हाल बढ़ती उम्र की वजह से वो चलने-फिरने में असमर्थ हैं वो अब 81 साल के हो चुके हैं। इसी वजह से उनकी तबियत खराब रहती है। इन दिनों वो अपना ज्यादातर वक्त राम नाम जपने में बिताते हैं।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget