एक्सप्लोरर

रामानंद सागर की Ramayan के बारे में ये अनसुनी बातें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रामायण सीरियल 33 साल बाद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए दूरदर्शन चैनल पर आ चुका है। जिसके बाद रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर टीवी पर सबको एंटरटेन कर रही है

डायरेक्टर रामानंद सागर की रामायण जो साल 1987 में दूरदर्शन चैनल का सबसे पॉपुलर शो हुआ करता था। अब कोरोनावायस की वजह से हुए लॉकडाउन में एक बार फिर ये पौराणिक शो टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं जब से ये शो नेशनल चैनल पर दिखाया जा रहा है तभी से इस शो से जुड़े लोग चर्चा में आ गए हैं। दर्शक इस शो के किरदारों और उनसे जुड़े किस्सों के बारे में जानना चाहते हैं। इसी के चलते आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको रामायण से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अभी तक आपने सुना नहीं होगा।

ramayan

रामानंद सागर की रामायण में रावण के किरदार से घर-घर में मशहूर होने वाले अरविंद त्रिवेदी को लोग सचमुच का रावण समझने लगे थे इसीलिए जब इस शो में रावण का वध हुआ तो अरविंद के पूरे गांव में शोक मनाया गया था। इतना ही नहीं रावण के किरदार ने दर्शकों पर इतनी गहरी छाप छोड़ी कि लोग उनके बच्चों को रावण के बच्चे और पत्नी को मंदोदरी के नाम से बुलाने लगे थे।

ravan

जब ये सीरियल सुपरहटि हो गया तब रामानंद सागर के घर और नटराज स्टूडियो में अक्सर साधु-संतों का आना-जाना लगा ही रहता था। इस बात का खुलासा खुद रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने किया था उन्होंने बताया कि एक बार एक साधु ने पिताजी से कहा कि तुम रामायण बना रहे हो, तुम्हें किस चीज की चिंता है? ये लोक एक योजना विभाग है।जहां काम करो और फिर वापस आ जाओ।

वहीं रामायण में समुद्र का सीन फिल्माने के लिए चेन्नई में शूटिंग करनी पड़ी थी क्योंकि कहीं और इतना साफ पानी नहीं मिला था। जिसके लिए फिल्म की पूरी यूनिट चेन्नई में शूटिंग के लिए गई थी।

ramayan

इसके पहले टेलीकास्ट एपिसोड जो 24 जनवरी 1987 को प्रसारित किया गया था, को 40 मिलियन लोगों ने देखा था। उस समय रामायण को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि 53 अलग देशों में दिखाया गया है, खबरों की माने तो रामायण को पूरी दुनिया में 650 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने देखा था और इसी वजह से रामानंद सागर का ये सीरियल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक शो बन गया था। एक रिपोर्ट की माने तो रामानंद सागर की रामायण ने अपने पहले प्रसारण के जरिए दूरदर्शन चैनल को 23 करोड़ रुपए का राजस्व दिया था।

ramayan

इसी के साथ क्या आप सभी जानते हैं कि इस शो के सभी कलाकारों को सात्विक भोजन खाने के लिए कहा गया था। बाकायदा सबसे साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया गया था कि इस शो से जुड़े लोग शूटिंग पूरी होने तक ना तो नॉनवेज खा सकते हैं और ना ही शराब और सिगरेट का सेवन कर सकते हैं। 150 लोगों की बड़ी टीम के लिए हर रोज सिर्फ शाकाहारी खाना ही बनता था।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर पर बवाल, शाकाहारी परिवार को मिला नॉनवेज
वाराणसी में ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर पर बवाल, शाकाहारी परिवार को मिला नॉनवेज
श्रद्धा दुबे की कल खत्म होगी न्यायिक अभिरक्षा, 3 दिन बाद क्राइम सीन का रिक्रिएशन
श्रद्धा दुबे की कल खत्म होगी न्यायिक अभिरक्षा, 3 दिन बाद क्राइम सीन का रिक्रिएशन
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में गरजे अमित शाह, सपा पर निशाना, पूछा- किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं
BJP कार्यसमिति में गरजे अमित शाह, सपा पर निशाना, पूछा- किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget