एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या सपा को झटका देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं रमाकांत यादव? बेटे अरुणकांत का बड़ा बयान

UP Politics: सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव क्या बीजेपी में शामिल होने वाले हैं? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनके बेटे और आजमगढ़ मऊ निकाय से बीजेपी प्रत्याशी अरुण कांत यादव ने ये बात कही है.

UP Politics: एमएलसी चुनाव 2022 से पहले आजमगढ़ मऊ सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुणकांत यादव ने अपने पिता रमाकांत यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अरुण कांत ने कहा कि रमाकांत यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. रमाकांत यादव बाहुबली नेता कहे जाते हैं और फूलपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक भी हैं. अरुण कांत यादव आज कोपागंज ब्लाक के बीएसएस महाविद्यालय में हुई जिला पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल हुए थे, इस बैठक में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे थे.

अरुण कांत ने पिता को लेकर कही ये बात

इस बैठक में आजमगढ़ मऊ निकाय चुनाव के मद्देनजर चर्चा हुई. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरुण कांत ने विपक्षी निर्दलीय प्रत्याशी पर धनबल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव में ऐसा करना उचित नहीं हैं. वहीं जब मीडिया ने सवाल किया कि आपके परिवार के ही दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों में है तो अरुण यादव ने फौरन कहा कि "हो सकता है कि कल वो (रमाकांत यादव) भी बीजेपी में शामिल हो जाएं." इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार विधानसभा चुनावों में जातिवाद चरम पर था जिसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा.

बीजेपी से एमएलसी प्रत्याशी हैं अरुण कांत

रमाकांत यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं इसे लेकर जानकारों का कहना है कि अरुण कांत अपने आप को फंसा हुआ देखकर जानबूझकर समर्थन प्राप्त करने के लिए इस तरह का माहौल बना रहे हैं. ताकि जातिवाद के नाम पर बीजेपी समर्थित वोटर उन्हें वोट कर दें, ऐसा ना हो कि निकाय चुनाव में उन्हें गच्चा दे दे. वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि रमाकांत यादव, बाहुबली नेता के रूप में जाने जाते हैं, सीएम योगी से उनका 36 का आंकड़ा भी रहा है. अगर समय रहते वो भाजपा में नहीं आते, तो कहीं बुलडोजर उनके खिलाफ भी अपना काम ना करना शुरू कर दे.

रमाकांत यादव के बीजेपी के शामिल होने के बयान को लोग राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं. अब क्या रमाकांत अपना पाला बदलेंगे या फिर सपा का दामन थामकर रखेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें-

Agra News: परिवार संग ताज का दीदार करने पहुंचे राहुल द्रविड़, खूबसूरती पर हुए 'क्लीन बोल्ड'

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमला, 'अल्‍लाह-हू-अकबर' का नारा लगा रहे हमलावर के बारे में सामने आई ये चौंकाने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget