एक्सप्लोरर

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण में 30% काम हुआ पूरा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाएंगे ये खास इंतजाम

Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की समीक्षा के लिए चल रही दो दिवसीय बैठक आज दूसरे दिन संपन्न हो गई. इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं से लेकर सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई.

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की समीक्षा के लिए चल रही दो दिवसीय बैठक आज दूसरे दिन संपन्न हो गई. ये बैठक राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सर्किट हाउस में संपन्न हुई. इस बैठक के संपन्न होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि समिति राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं पर भी मंथन कर रही है. उन्होंने बताया कि राम मंदिर का करीब 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है. 

राम मंदिर निर्माण को लेकर बैठक में चर्चा

राममंदिर निर्माण को लेकर जानकारी देते हुए चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दीर्घकालिक योजना पर काम कर रहा है. अगर राम मंदिर परिसर में 2 लाख श्रद्धालु भी एक साथ दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो उनको किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस योजना पर काम चल रहा है. इसके अलावा परिसर में 50 हजार श्रद्धालुओं के सामान के रखने की भी सुविधा दी जाएगी ताकि श्रद्धालु अपने सामानों को वहां पर सुरक्षित रखकर रामलला का दर्शन और पूजन कर सके. 

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी हुई बात

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ ही यहां की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राम मंदिर परिसर में अग्निशमन वाहन खड़े होने की भी योजना है ताकि परिसर में आग लग जाए तो अग्निशमन दस्ता यहां आसानी से पहुंच सके. श्रद्धालुओं के पानी की व्यवस्था और राम मंदिर परिसर में टॉयलेट व प्रशासनिक सुविधाओं को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है. 

आराम करने के लिए परिसर में होगा भवन

चंपत राय ने बताया कि श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने पहुंचेंगे. वे थके हुए होंगे उनके आराम करने के लिए भी भवन की सुविधा रखी जा रही है. राम मंदिर के गर्भ गृह के साथ-साथ 70 एकड़ के विकास पर भी चर्चा हो रही है. राम मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 30% पूरा हो चुका है और आगे का कार्य चल रहा है. इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य के अलावा टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के इंजीनियर भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-

The Kashmir Files: जानिए- नोएडा में क्यों बीच में रुका ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का शो, लोगों ने किया हंगामा

UP: बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था 'बोल देना पाल साहब आए थे', पुलिस ने कर दी बढ़िया खातिरदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget