एक्सप्लोरर

Ram Mandir: आगरा में बने सोने-चांदी के राम दरबार का जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी है कीमत?

Ram Mandir Opening: आगरा में बन रहे चांदी और सोने के राम दरबार के कई राज्यों से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोग अपने घरों में इनकी स्थापना करेंगे.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. आगरा में राम मंदिर को लेकर माहौल राममय होता जा रहा है. आगरा के चौबे जी फाटक में सर्राफा व्यवसाय में चांदी के श्रीराम दरबार तैयार किए हैं. सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि 24 कैरेट सोने से भी श्रीराम दरबार को तैयार किया गया है. जो बेहद ही सुंदर और मनमोहन नजर आ रहे हैं. कई प्रकार के साइज और वैरायटी में चांदी और सोने से श्रीराम दरबार को तैयार किया गया है. 

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं और लोगों में खासी उत्सुकता है कि उसी दिन सोने या चांदी के बने हुए राम दरबार को अपने घर के मंदिर में स्थापित करें. राम भक्त इस ऐतिहासिक क्षण को सदैव के लिए संजो कर रखना चाहते हैं. सर्राफा व्यवसाय रिंकू बंसल ने कई प्रकार के साइज डिजाइन में श्रीराम दरबार तैयार किए हैं. जिनकी डिमांड इतनी अधिक है कि हाथों-हाथ बिक्री भी हो रही है. 100% चांदी और 24 कैरेट सोने से बने राम दरबार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. 

कितनी होगी राम दरबार की कीमत?

आगरा में छोटे आकार से लेकर बड़े आकार में चांदी के सुंदर राम दरबार को तैयार किया गया है. बड़ी ही बारीकी से राम दरबार की सुंदरता को तराशा गया है. राम दरबार को तैयार करने में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही कारीगरों ने पूरे मन और भावना से काम किया है. जिससे बने हुए राम दरबार की खूबसूरती देखते ही बन रही है. अगर सोने चांदी के बने हुए राम दरबार की कीमत की बात करें तो ये 1500 से लेकर 70000 रुपये तक के बीच में है. 


Ram Mandir: आगरा में बने सोने-चांदी के राम दरबार का जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी है कीमत?

कई राज्यों से बड़ी संख्या में मिल रहे ऑर्डर

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिल रहे हैं. ऑर्डर इतने मिल रहे हैं कि समय कम है और काम बहुत ज्यादा, इसके लिए कारीगर दिन रात श्री राम दरबार को तैयार करने में लगे हुए. सर्राफा व्यवसाय ने बताया कि मन में भावना थी कि इस ऐतिहासिक क्षण पर कुछ अलग किया जाए. अलग भी वह किया जाए जो भगवान राम से जुड़ा हो. बस इसी के चलते चांदी और सोने के श्रीराम दरबार तैयार करने की भावना मन में आई. 


Ram Mandir: आगरा में बने सोने-चांदी के राम दरबार का जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी है कीमत?

हिंदू और मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर किया तैयार

उन्होंने कहा कि वैसे तो दिवाली के मौके पर चांदी और सोने के राम दरबार को तैयार किया जाता है और बिक्री अच्छी होती है पर इस समय राममय माहौल में खुद की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए राम दरबार को तैयार किया गया है. हमारे यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों ही कारीगरों ने मिलकर बड़ी भावनाओं से राम दरबार को तैयार किया है. डिमांड बहुत ज्यादा है. मौका भी रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का है इसीलिए राम दरबार में बड़ी बारीकी से काम किया गया है. इसके साथ ही सोने की अंगूठी भी तैयार की गई है जिसके ऊपर राम दरबार बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

Indian Railways: बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान! चलती ट्रेन में जुर्माना लेने का हुआ प्रावधान, ऐसे होगी वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget