एक्सप्लोरर

Indian Railways: बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान! चलती ट्रेन में जुर्माना लेने का हुआ प्रावधान, ऐसे होगी वसूली

Agra Railway Division News: आगरा रेल मंडल के यात्री सतर्क हो जाएं. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर मौके पर ऑनलाइन जुर्माना वसूला जाएगा. टिकट चेकिंग स्टाफ उगाही के आरोप से भी बच जाएंगे.

UP News: बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाएं. आगरा रेल मंडल के यात्रियों से चलती ट्रेन में जुर्माना वसूला जा रहा है. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्माने की राशि भर सकेंगे. जुर्माना वसूलने के लिए रेलवे स्क्वाड और टीटीई को 350 एचएचटी मशीन दे दी गई है. देशभर में डिजिटल पेमेंट से भुगतान का रुझान बढ़ा है. रेलवे में भी अब जुर्माने की राशि जमा करना डिजिटल हो गया है. जुर्माना नहीं भरने पर यात्रियों को जेल तक जाना पड़ता था. जेब में कैश नहीं होने की वजह से भी यात्रियों को समस्या आती थी. डिजिटल पेमेंट की सुविधा होने से रेल कर्मियों का काफी समय बच रहा है.

बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान!

क्यूआर कोड के जरिए जुर्माना भरने की सुविधा से कागज की भी बचत हो रही है. जुर्माना वसूलने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ राशि को पास रख लेते थे. अब बारकोड के जरिए जुर्माना सीधे रेलवे खाते में पहुंच रहा है. आगरा रेल मंडल के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एचएचटी मशीन को स्टाफ में वितरित किया गया है. बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री डिजिटल भुगतान कर जेल जाने से बच सकते हैं.

चलती ट्रेन में जुर्माना भरने के लिए रहें तैयार

चेकिंग स्टाफ मशीन में यात्री के सफर की डिटेल्स भरकर क्यूआर कोड जेनेरेट करेगा. यात्री क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर जुर्माने का भुगतान कर सकेगा. नई व्यवस्था से लेनदेन में पारदर्शिता का महत्वपूर्ण पहलू है. चेकिंग स्टाफ पर अवैध उगाही का भी आरोप नहीं लग सकेगा. बता दें कि डिजिटल भुगतान की सुविधा आसान होने से अब जेब में नकदी रखने का चलन घट गया है. लोग चोरी या गुम होने के डर से कैश नहीं रख रहे हैं. लोगों के बदलते रुझान को देखते हुए रेल यात्रियों से जुर्माने की राशि ऑनलाइन वसूली जा रही है. 

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर पर कांग्रेस के फैसले से अलग राह चलेंगे अजय राय? जाएंगे अयोध्या, किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget