एक्सप्लोरर

Watch: अयोध्या में तेजी से चल रहा है राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण का कार्य, देखें वीडियो

Ayodhya Ram Janmabhoomi Temple: बीजेपी के ड्रीम प्रोजेक्ट राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण दिसंबर 2023 में पूरा होगा और मंदिर में रामलला को लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में स्थापित किया जाएगा.

Shri Ram Janmabhoomi Temple: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मजदूर मंदिर की छत पर नक्काशी का काम करते नजर आ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर में स्थापित किए जाएंगे रामलला

बीजेपी के ड्रीम प्रोजेक्ट राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण दिसंबर 2023 में पूरा होगा और मंदिर में रामलला को लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में स्थापित किया जाएगा. कुछ दिन पहले  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रगति को दर्शाती कुछ तस्वीरें जारी की थीं.

 

पहले चरण का कार्य लगभग खत्म होने की कगार पर

हर राम भक्त राम मंदिर को बनते देखना चाहता है शायद यही वजह है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय समय पर मंदिर निर्माण से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो जारी करता रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर के पहले चरण का कार्य लगभग खत्म होने की कगार पर है. रामलला के गर्भगृह की छत को बनाने के लिए चारों ओर दीवारें भी बना दी गई हैं. ट्रस्ट के मुताबिक,  गर्भ का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है. गर्भ गृह के चारों ओर सफेद मार्बल लगाया जा रहा है और उस पर नक्काशी की जा रही है.

मंदिर की अगल-बगल की दीवारों पर एक झरोखा बनाया जा रहा है जिस पर बारीक नक्काशी की जा रही है,  यह गर्भगृह के आसपास का वह स्थान है जहां भगवान राम की स्थापना की जाएगी. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण दिसंबर 2023 में पूरा होगा और जनवरी 2024 में भगवान राम की स्थापना की जाएगी. मंदिर के निर्माण की डेडलाइन के चलते मंदिर के निर्माण कार्य में लगी कार्यकारी संस्था तेजी से इसके निर्माण कार्य में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें:

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी निकाय चुनाव में AAP और AIMIM जैसे दलों ने भी किया कमाल, वोट प्रतिशत में हुआ इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget