एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, यूपी से इन्हें बनाया प्रत्याशी

Rajya Sabha Election: यूपी की राज्यसभा की खाली होने वाली 10 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा, जिसके लिए 15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख तय की गई है. जिसमें बीजेपी की सात सीट पर जीत तय मानी जा रही है.

Rajya Sabha Election BJP Candidate: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्यसभा की खाली हुई सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है. यूपी से बीजेपी ने जिन्हें उम्मीदवार घोषित किया है, उनमें आर पीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत और नवीन जैन हैं. वहीं बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है.

यूपी की जिन 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है उसमें से अभी बीजेपी के खाते में 9 सीट हैं तो वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में हैं. जहां बीजेपी से अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, सुधांश त्रिवेदी, हरनाथ सिंह यादव और विजय पाल तोमर का कार्यकाल खत्म होगा तो वहीं सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन का कार्यकाल भी अप्रैल में खत्म होगा.

राज्यसभा की इन 10 सीटों पर विधायकों के वोट से प्रत्याशियों की जीत तय होगी और जिसमें बीजेपी की सात सीटों पर जीत पक्की मानी जा रही है. इसके साथी ही एक सीट के लिए बीजेपी को कसमकश करनी पड़ सकती है. जहां सपा दो सीट आसानी से जीत सकती है तो वहीं रालोद के विधायक खेल बिगाड़ सकते हैं. क्योंकि पहले रालोद-सपा का गठबंधन था, लेकिन अब सपा-रालोद की दरार की अटकलें राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बना सकती हैं. इसके साथ ही एनडीए के खेमे में पहले से ही विधायकों की संख्या 279 है, जिसमें बीजेपी के विधायकों की संख्या 254 है. इसके साथ ही बीजेपी के सहयोगी दलों में अपना दल के 13 विधायक, निषाद पार्टी के 6 विधायक और सुभासपा के 6 विधायक हैं और इस तरह इनकी संख्या 279 हो रही है.

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के खिलाफ RLD नेताओं ने बंद की बयानबाजी, आखिर क्यों बदल गया पश्चिमी यूपी का माहौल?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget