एक्सप्लोरर

UP Weather: होली पर बदलेगा यूपी का मौसम, कई जिलों में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है. होली पर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है.

UP Weather Today: यूपी में बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. होली पर मौसम में बदलाव का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि इसका त्योहार पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. लोग रंगों के त्योहार को पूरे जोश और खरोश के साथ मना सकेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 13 और 14 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 

यूपी में इन दिनों दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी बढ़ गई है. सर्दियों की विदाई हो रही है. दिन के समय में अब गर्म कपड़े पहनने की भी जरूरत नहीं पड़ रही हैं. दिन में तेज धूप लोगों को परेशान भी करने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज दस मार्च को भी मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना हैं. दिन में धूप और सुबह व शाम के समय हल्की सर्दी बरकरार रहेगी. 

होली पर बदलेगा मौसम
मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएंगे. 11 मार्च को मौसम पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान उत्तरी भाग में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. बुधवार को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. गुरुवार को मौसम पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश होगी हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा है. वहीं होली के दिन 14 मार्च को भी बारिश के आसार बने हुए हैं. 

15 मार्च से मौसम एक बार फिर से शुष्क रहने का अनुमान हैं. हालांकि इस बीच किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और पीलीभीत व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. 

पिछले 24 घंटों में वाराणसी में सबसे गर्म दिन रहा. यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि मुजफ्फरनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

होली के दिन बदला जुमे की नमाज का वक्त, मुसलमानों से की गई ये बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget