एक्सप्लोरर

रायबरेली: सरकारी जमीन पर काबिज लोगों का बिजली कनेक्शन कटा, गुस्साए लोगों ने हाईवे को किया जाम

रायबरेली जिला प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस देकर कब्जा खाली करने की बात कही. ये कब्जेदार लगभग 50 सालों से वहीं रहकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. इसलिए, ये जगह छोड़ने को तैयार नहीं है.

रायबरेली: जिला प्रशासन की तरफ से सरकारी जमीन पर काबिज लोगों का विद्युत कनेक्शन काटने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया. महिलाओं, बच्चों समेत तमाम लोगों ने सिविल लाइन के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया. सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी नगर डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत और सूझ-बूझ के बाद जाम खुलवाया.

जगह छोड़ने को तैयार नहीं सिविल लाइन के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सैकड़ों दुकानदार अपना मकान और दुकान बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. लेकिन, इसी बीच माननीय उच्च न्यायालय का एक आदेश आया जिसमें सरकारी भूमि से अवैध कब्जेदारों को हटाने का आदेश था. इसी का पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस देकर कब्जा खाली करने की बात कही. ये कब्जेदार लगभग 50 सालों से वहीं रहकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. इसलिए, ये जगह छोड़ने को तैयार नहीं है.

प्रशासन अन्याय नहीं होने देगा न्यायालय के आदेश का परिपालन भी प्रशासन को कराना था इसलिए घरों और दुकानों के बिजली कनेक्शन कटवा दिए. कनेक्शन कटने के बाद सैकड़ों दुकानदारों ने अपने बच्चों और महिलाओं के साथ हाईवे को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे. मौके पर भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी नगर डॉ अंजनी चतुर्वेदी पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया. लोगों को ये आश्वासन भी दिया गया कि प्रशासन अन्याय नहीं होने देगा. काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो पाया.

बिजली के कनेक्शन कटवा दिए कमला नेहरू एजुकेशनल ट्रस्ट ने माननीय उच्च न्यायालय में अवैध कब्जेदारों से कब्जा छुड़ाने की अपील की थी. जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को तत्काल अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था. मामला न्यायालय का था इसलिए जिला प्रशासन ने भी अवैध कब्जेदारों से कब्जा हटवाने के लिए कमर कस ली. यही कारण रहा कि जिला प्रशासन ने कब्जा खाली करवाने से पहले बिजली के कनेक्शन कटवा दिए, जिससे कोई दुर्घटना न. होने पाए. मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाख भी पहुंचे और लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

रायबरेली: सरकारी जमीन पर काबिज लोगों का बिजली कनेक्शन कटा, गुस्साए लोगों ने हाईवे को किया जाम

अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दुकानदार सुरेश कुमार मौर्य ने जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया और कहा कि ये मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है. उसके बावजूद भी जिला प्रशासन हम लोगों को परेशान कर रहा है. सूचना पर सदर विधायक अदिति सिंह की बहन देवांशी सिंह भी मौके पर पहुंचीं और दुकानदारों को उनके साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले किसानों का सम्मान हमारी प्राथमिकता, राहुल गांधी पर कसा तंज

हरिद्वार: कुभ मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन कर रहा है खास तैयारी, जानें- क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget