एक्सप्लोरर

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले किसानों का सम्मान हमारी प्राथमिकता, राहुल गांधी पर कसा तंज

केशव प्रसाद मौर्य ने किसान संगठन के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल खासतौर से कांग्रेस, सपा के लिए मोहरा न बनें. ये किसानों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.

लखनऊ: कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एबीपी गंगा के साथ खास बातचीत की. बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारा किसान हमारा अन्नदाता है और उसका सम्मान हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आज किसान खाद के लिए लाठी नहीं खाता है. खाद की समस्या का समाधान किया गया है. कृषि कानून देश के किसानों को ध्यान में रखकर लाए हैं.

आंदोलन की जरूरत नहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भी आपत्ति जता रहे थे उसको दूर कर दिया तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी. MSP को लेकर खतरा नहीं होगा ये लिखित में दिया है. उद्योगपति कॉन्ट्रैक्ट पर जमीन लेकर खेती करेगा तो जमीन नहीं जाएगी ये भी स्पष्ट कर दिया गया है. जिस रेट पर समान खरीद की बात हुई अगर मूल्य बढ़ेगा तो लाभ मिलेगा.

राजनीतिक दलों का मोहरा न बनें किसान केशव प्रसाद मौर्य ने किसान संगठन के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल खासतौर से कांग्रेस, सपा के लिए मोहरा न बनें. ये किसानों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, इन्होंने हमेशा शोषण किया है. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए भेजने का काम शुरू हुआ. पीएम मोदी किसानों, गरीबों और मजदूरों के हितैषी हैं.

किसान सब समझ रहा है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि 2013-14 में कांग्रेस के समय किसानों के लिए 7 लाख करोड़ का बजट था जो आज 15 लाख करोड़ से अधिक है. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार हर बात मानने को तैयार इसलिए आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है. भारत बंद के दौरान यूपी की बात करें तो सपा के अलावा कोई किसान शामिल नहीं हुआ. किसान सब समझ रहा है. भाजपा विरोधी राजनीतिक दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं.

राहुल गांधी को खेती के बारे में कुछ नहीं पता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की बात कर रहे हैं, जिनको खुद खेती के बारे में कुछ नहीं पता. राहुल गांधी के सामने फूल गोभी और बंद गोभी रख दो, गाजर और मूली रख दो, आलू और शकरकंद रख दो तो अंतर नहीं बात सकते. मौर्य ने कहा कि राहुल पंजाब के किसानों की आमदनी की बात करते तो समझना होगा कि किसी के पास एक एकड़ और किसी के पास 100 एकड़ जमीन होगी तो अंतर होगा. कांग्रेस और अन्य विपक्षी अफवाह फैला रहे हैं. हम किसानों को 6 हजार सालाना दे रहे हैं, कांग्रेस ने तो 600 भी नहीं दिया. किसानों को अगर कोई शिकायत तो आकर कहें, दरवाजे हमेशा खुले है. इन्हीं किसानों की वजह से हमारे खाद्यान भंडार भरे हैं, कोई भूख नहीं सोता.

ये भी पढ़ें:

यूपी के कृषि मंत्री बोले- ऑडी और मर्सिडीज से चलने वाले आंदोलन में शामिल, किसान खेतों में कर रहे हैं काम

यूपी में कांग्रेस के सामने बड़ा संकट, पार्टी छोड़ इन पार्टियों में शामिल हो रहे नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
अमेठी में पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचे ग्रामीण
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget