एक्सप्लोरर

कम्युनिटी किचन के पास होते हुए भी खाने से महरूम, भूख से बिलखते लोगों ने किया प्रदर्शन

यहां शिकोहाबाद में सरकार की ओर से कम्युनिटी किचन चलाई जा रही है लेकिन उससे मात्र 3 किलोमीटर दूर लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। आखिरकार, भूख से तंग लोगों का धैर्य आज जवाब दे गया और लॉकडाउन तोड़ते हुए सड़क पर उतर आए।

फिरोजाबाद, एबीपी गंगा। लॉकडाउन के दौरान सरकार लाख दावे करे कि प्रदेश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा लेकिन फिलहाल तो ये खोखले सिद्ध हो रहे हैं। हुआ यूं कि फिरोजाबाद के शिकोहाबाद शहर में नहर के किनारे भूखे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद इन लोगों ने थानाध्यक्ष शिकोहाबाद की गाड़ी को घेर लिया और खाना दिए जाने की गुहार लगाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का तो पालन हुआ ही नहीं साथ ही बहुत से लोगों ने तो मुंह भी नहीं ढका था। इनमें कई दर्जन की संख्या में महिला और बच्चे भी शामिल थे।

हालत यह थी कि थानाध्यक्ष भी अपनी गाड़ी को इनसे बचाते हुए नजर आए। हालांकि, बाद में सामाजिक संस्थाओं ने इन भूखे लोगों को केले बांटे। लेकिन सवाल ये है कि आगे इन भूखों के लिए भोजन का इंतजाम कौन करेगा।

बता दें कि बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग छैकुर रेलवे रोड पर नहर के किनारे ही झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं। यह वैसे ये दिहाड़ी मजदूर हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी काम बंद हैं। इसलिए इनको मजदूरी नहीं मिल पा रही है और इनके सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। आज भूख के कारण ये लोग लॉकडाउन तोड़ने पर मजबूर हो गए। कम्युनिटी किचन के पास होते हुए भी खाने से महरूम, भूख से बिलखते लोगों ने किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि फिरोजाबाद में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 तक पहुंच गई है। जिसमें से एक इमाम की मौत भी हो चुकी है। अट्ठारह मोहल्लों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर सील कर दिया गया है। हालांकि, पूरे जनपद को सेंसिटिव माना जा रहा है।

हालांकि शिकोहाबाद की तहसील में सरकार की तरफ से प्रांगण कम्युनिटी किचन चलाई जा रही है। जिस इलाके में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, वह वह इलाका यहां से से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर स्थित है लेकिन फिर भी इन तक खाना न पहुंचना सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

भूख भी सीमा विवाद में ! उधर, जैसे ही मीडिया में भूखे लोगों के प्रदर्शन करने की ख़बर सामने आई तो रोटी बैंक चलाने वाले समाजसेवी ने कहा कि फिलहाल तो हम केले लेकर आए हैं लेकिन अगर एसडीएम कहें तो हम इनका इंतजाम कर सकते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये लोग उनके सेवा सीमा क्षेत्र में नहीं आते। ऐसे में देखना ये होगा कि इन गरीबों तक सरकारी मदद कैसे पहुंचती है।

उधर, एसडीएम ने कहा कि भूख के कारण प्रदर्शन कर रहे लोगों तक पका हुआ खाना भिजवाया जा चुका है, हालांकि वो लोग कच्चे राशन की डिमांड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा राशन भी इन लोगों तक जरूर भिजवाया जाएगा। उधर, महिलाओं का कहना है कि उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget