एक्सप्लोरर

एटा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद आजम खान की रिहाई की मांग

एटा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारी एटा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा.

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार के दिन आजम खान के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. एटा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के हजारों कार्यकर्ता सांसद आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्हें जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को तोड़े जाने का विरोध भी किया.

मुख्यमंत्री योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी एटा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है. जिस में जौहर विश्वविद्यालय रामपुर में तोड़फोड़ रोके जाने, रामपुर से सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान विधायक की रिहाई की मांग की गई है. 

कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में एटा रेलवे लाइन को कासगंज से जोड़ने, छात्र छात्राओं की फीस माफी, डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, किसानों की समस्याओं के मुद्दे को भी शामिल किया है. इस अवसर पर आयोजित बाइक रैली में सरकार विरोधी नारे लगाए गए.

प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप

बता दें कि शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वहीं एटा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की अनुमति के और धारा 144 लागू होने के बावजूद कोविड प्रोटोकाल तोड़कर इतना बड़ा सरकार विरोधी प्रदर्शन होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को रोके जाने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के एटा जिला अध्यक्ष और प्रदर्शन के संयोजक शराफत हुसैन काले ने एसडीएम एटा और सीओ सिटी को कैमरे पर खुली धमकी तक दे डाली. उनका कहना है कि 'चाहे वह पुलिस को बुलाएं, पीएसी को बुलाएं मेरा भी एक फोन जाने पर यहां पर बहुत बड़ा बवाल होना है.' फिलहाल इस मामले में जिला प्राशशन द्वारा एफआईआर की जा सकती है.

इसे भी पढ़ेंः
तालिबान ने बताया कैसी होगी उसकी सरकार, पड़ोसी मुल्कों को लेकर कही ये बात | पढ़ें बड़ी बातें

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget