एक्सप्लोरर

UP News: प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह से की सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकालने की अपील, कही ये बात

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकाली जाए, साथ ही युवाओं को आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकाली जाए, साथ ही युवाओं को आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए. उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में यह भी कहा कि लंबे समय से भर्ती नहीं होने, 'परिणाम एवं नियुक्तियों में विलंब' के कारण युवाओं में भारी निराशा है.

सूची तत्काल जारी की जाए
प्रियंका गांधी ने कहा, "वायुसेना में सैनिकों की भर्ती (जनवरी, 2020) के लिए नवंबर, 2020 में परीक्षा हुई थी और इसका परिणाम भी नवंबर, 2020 में आ गया था. सभी परीक्षण हो जाने और अंतरिम चयन सूची आ जाने के बावजूद अभी तक इसकी भर्ती सूची (एनरॉलमेंट सूची) जारी नहीं की गई है. यह सूची तत्काल जारी की जाए."

भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए
उनके मुताबिक, वायुसेना में भर्ती की एक और परीक्षा जुलाई, 2021 में ली गई, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इसका परिणाम अगस्त, 2021 में आना था, लेकिन परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ. उन्होंने मांग की कि जुलाई, 2021 की परीक्षा का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए.

प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया, "लाखों युवा सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन कई वर्षों से सेना की भर्ती नहीं आई है. सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए अविलंब भर्ती निकाली जाए और सभी भर्ती केंद्रों पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाए."

योग्य युवाओं की उम्र निकल रही
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सेना की भर्ती नहीं आने और परिणाम और नियुक्तियों में देरी से कई योग्य युवाओं की उम्र निकल रही है. उन्होंने मांग की कि सेना में भर्ती के वास्ते निश्चित समयसीमा के लिए अभ्यर्थियों की आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "दिसंबर, 2021 में सरकार ने लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 लाख पद खाली होने की बात कही थी." उन्होंने कहा, आशा है कि आप सेना में भर्तियों से जुड़े इन सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेंगे और अविलंब आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि युवाओं की मेहनत को सम्मान एवं समाधान मिल सके.

यह भी पढ़ें: पांच गोलियां लगी थीं, फिर भी हिम्मत नहीं हारी, यूक्रेन से लौटे हरजोत आर्मी अस्पताल से घर पहुंचे, सुनाई आपबीती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget