एक्सप्लोरर

UP Election 2022: CM योगी के 'गरमी निकाल देंगे' वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, जानें- क्या कहा?

UP Elections: प्रियंका गांधी ने कहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार को दूसरों को ठंडा करने के बारे में बोलने के बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की और कहा कि राज्य की बीजेपी नीत सरकार को दूसरों को ठंडा करने के बारे में बोलने के बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए. रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर गलत नीतियों के जरिए व्यापार और व्यवसाय को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया.

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, ‘‘वे कहा करते हैं, ‘गरमी निकाल देंगे’,‘चरबी निकाल देंगे’. क्या ये मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब वे पांच साल से सत्ता में हैं, (नौकरियों के लिए) रिक्तियां क्यों नहीं निकाल रहे हैं और रोजगार के अवसर क्यों नहीं पैदा कर रहे हैं?’’ उन्होंने मतदाताओं से नेताओं के भाषण सुनने और यह समझने की अपील की कि क्या वे लोगों के विकास एवं कल्याण के बारे में बातें कर रहे हैं, या अपने बारे में. उन्होंने आगे कहा, ‘‘सरकार ने क्या किया है, इसने पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अपने दोस्तों को बेच डाले. नौकरियां पीएसयू से आती हैं. सभी छोटे और मंझोले व्यवसाय और विनिर्माण इकाइयां रोजगार सृजन करती हैं लेकिन सरकार ने नोटबंदी के जरिए इस क्षेत्र को कमजोर कर दिया.’’

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों ने आम आदमी पर चोट की, जबकि काला धन रखने वाले वाले अच्छा जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी शुरूआती बिंदु था जहां से छोटे एवं मझोले कारोबारियों की बर्बादी शुरू हुई थी. इसके बाद, आप पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) थोप दिया गया और फिर आप कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए. बीजेपी की केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर सरकारें हैं लेकिन उन्होंने आपको बचाने या आपको मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया.'’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) कह रहे हैं कि कांग्रेस ने महामारी के दौरान यात्रा करने के लिए लोगों को मुफ्त टिकट दिये, वह हम पर संक्रमण फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. आपको अवश्य उनकी सोच को समझना चाहिए. लाखों लोग पैदल सैकड़ों किमी यात्रा करने को मजबूर हुए थे और प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमने लोगों की मदद कर गलत किया. ’’

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की मदद नहीं की क्योंकि बीजेपी गरीबों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है. उन्होंने कृषि के मुद्दों को लेकर भी केंद्र पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के चलते सरकार को तीन विवादास्पद कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. राज्य में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के तहत 14 फरवरी को पश्चिमी यूपी में रामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों, चमरौआ, बिलासपुर, मिलक और रामपुर (सदर) में मतदान होगा.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election: 'कांग्रेस ने जनरल रावत को सड़क का गुंडा कहा था, अब उनके नाम का इस्तेमाल कर रही', पीएम मोदी का 'पंजे' पर बड़ा हमला

RBI मॉनेटरी पॉलिसी की 12 जरूरी बातें फटाफट जान लें, आप पर पड़ेगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget