एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर महापंचायत की तैयारियां जोरों पर, आटा गूंथने और रोटी बनाने की मशीन लगाई गई

Muzaffarnagar Mahapanchayat: 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. यहां बड़ी संख्या में आने वाले किसानों के ठहरने और खाने का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है.

Muzaffarnagar Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में कई राज्यों के किसान इकट्ठा हो रहे हैं. ऐसे में किसानों के ठहरने और उनके खानपान की व्यवस्था किस तरह से की जा रही है. इसी की पड़ताल एबीपी गंगा की टीम ने मुजफ्फरनगर के उन इलाकों में जाकर कि जहां पर किसानों के ठहरने और उनके भोजन की व्यवस्था की जा रही है.

एबीपी गंगा की टीम सबसे पहले मुजफ्फरनगर बस अड्डे के पास पहुंची जहां पर किसानों के लिए लंगर तैयार किया जा रहा है. लंगर में साफ-सफाई और खाने के मैन्यू पर विशेष ध्यान रखा गया था. पूड़ी सब्जी सलाद के साथ मीठाई में खीर बनाई जा रही थी, ताकि किसानों को स्वादिष्ट भोजन परोसा जा सके. 

इतना ही नहीं भंडारे के लिए लगातार राशन सामग्री पहुंच रही थी, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, रिफाइंड, घी, आलू, प्याज और टमाटर शामिल है. भंडारे में काम कर रहे लोगों का कहना था कि यहां पर 24 घंटे भंडारा चालू रहेगा ताकि जब भी किसान यहां पहुंचे तो उन्हें ताजा और गर्म खाना मिल सके. 

भंडारे में रोटी बनाने और आटा गूंथने के लिए मशीन लगाई गई थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोटी तैयार की जा सके. इतना ही नहीं भारी तादात में भंडारे में काम करने वाले लोग भी लगे हुए थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लंगर किसानों के लिए तैयार किया जा सके.

इसके बाद एबीपी गंगा की टीम मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची. जहां पर भंडारे की तैयारी की जा रही थी. यहां पर भंडारे में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को देखकर अंदाजा लगा सकता है कि भंडारे की तैयारी किस तरह से की जा रही है. यहां पर करीब 30 हजार किसानों के लिए खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी और बताया गया कि अगर किसानों की तादाद बढ़ेगी तो यहां पर भंडारे की मात्रा भी बढ़ाई जाएगी. 

इसके बाद हमारी टीम उस जगह पहुंची जहां पर किसानों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी. टीम ने देखा कि टेंट लगा कर किसानों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी. ये व्यवस्था सिर्फ यहीं पर नहीं हो रही थी, मुजफ्फरनगर के हर इलाके में इसी तरह की व्यवस्था की जा रही थी ताकि जो भी किसान अन्य राज्यों से मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं उन्हें रहने और खाने की कोई दिक्कत ना हो. 

इसके बाद हमारी टीम मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पंजाबी बारात घर पहुंची. जहां पर काफी तादाद में किसानों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी. पूरे हॉल में गद्दे लगाए जा रहे थे और इस बारात घर में जो भी रूम थे उसमें भी गद्दे लगाकर किसानों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी. 

टीम ने वहां व्यवस्था देख रहे सुरेंद्र सिंह से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिरकार किसानों के ठहरने के लिए किस तरह की व्यवस्था की जा रही है तो उन्होंने बताया कि पूरे हाल में गद्दे लगाए जा रहे हैं ताकि किसानों के रुकने और  विश्राम करने में कोई दिक्कत ना हो. 

उन्होंने बताया कि किसानों को लेकर इस तरह की तैयारी पूरे जिले में की जा रही है. महापंचायत में लाखों की संख्या में पहुंचने वाले किसानों को रुकने और खाने की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हरियाणा, पंजाब और मुजफ्फरनगर के हजारों किसान भंडारे और किसानों के ठहरने की व्यवस्था में लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः

ABP Cvoter Survey: क्या पंजाब में चली जाएगी कांग्रेस की सत्ता? AAP, अकाली दल और बीजेपी का जानें हाल

JDU MLA Gopal Mandal News: JDU के विधायक क्यों तेजस एक्सप्रेस में घूम रहे थे अंडरवियर में ? MLA ने अब खुद दी है सफाई

यह भी देखेंः 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' यूपी पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' यूपी पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget