एक्सप्लोरर

JDU MLA Gopal Mandal News: JDU के विधायक क्यों तेजस एक्सप्रेस में घूम रहे थे अंडरवियर में ? MLA ने अब खुद दी है सफाई

JDU MLA Gopal Mandal News: एबीपी न्यूज ने दिल्ली पहुंची तेजस एक्सप्रेस में मौजूद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उनका पक्ष जाना.

JDU MLA Gopal Mandal News: अंडरवियर और गंजी पहन पटना से दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस में घूमने को लेकर विधायक गोपाल मंडल विवादों से घिर गए हैं. गोपाल मंडल नीतीश कुमार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के भागलपुर के गोपालपुर से विधायक हैं. गोपाल मंडल अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आए हैं और फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं हैं. 

विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के ट्रेन में अर्धनग्न अवस्था में मौजूद होने पर ट्रेन में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई तो आरोपों के मुताबिक विधायक ने उनके साथ गाली गलौच की और धमकी देने लगे. हालांकि अब गोपाल मंडल ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है.

विधायक का इस मामले में क्या कहना है ? 

एबीपी न्यूज ने दिल्ली पहुंची तेजस एक्सप्रेस में मौजूद जेडीयू विधायक से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उनका पक्ष जाना. विधायक गोपाल मंडल ने अपनी सफाई  में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी तबियत खराब थी और कई बार बाथरूम जाना पड़ रहा था. वो गमछा ही लेने जा रहे थे कि उससे पहले ही किसी ने उनकी तस्वीर निकाल डाली. 

उन्होंने कहा, " हमें बाथरूम जाना था, कई बार चक्कर लग रहे थे जिस कारण तबियत खराब हो गई थी. मेरी 60 साल उम्र है. हम गंजी में थे और अंडरवियर नहीं बल्कि शॉर्ट पैंट बोले इसे तो ठीक है, पहने थे."
 
कोच में मौजूद लोगों को धमकी देने और महिलाओं को असहज करने के आरोप पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "यहां कोई महिला मौजूद नहीं थी. लोगों ने आपत्ति नहीं जताई, केवल एक व्यक्ति को आपत्ति थी. मैने किसी को डराया ,धमकाया नहीं. किसी को धमकी देता तो एफआईआर करते मेरे ऊपर. मैं चौथी बार विधायक बना हूं, मैं गलती कर ही नही सकता."

ट्रेन में मौजूद आम व्यक्ति से भी एबीपी न्यूज ने पूरा मामला जानना चाहा. ट्रेन में मौजूद कुणाल नाम के एक शख्स ने कहा कि विधायक जी बाथरूम जा रहे थे, लेकिन दूसरा व्यक्ति सुनने को तैयार नहीं था, वो चिल्ला रहा था और गुस्से में था. 

बुधवार 1 सितंबर से ही पटना राजधानी स्पेशल तेजस एक्सप्रेस शुरू हुई है, जिससे यात्रियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं और यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक भी हो गया है, लेकिन ट्रेन का परिचालन शुरू होने के साथ ही विवाद भी शुरू होता दिख रहा है.

ABP Cvoter Survey: पंजाब चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा और कैप्टन अमरिंदर के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं लोग? जानें

ABP Cvoter Survey: योगी सरकार के काम से कितना खुश हैं लोग, क्या है सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget