एक्सप्लोरर

लखनऊ के बाद प्रयागराज में भी सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, जलता पुतला छीनकर भागे सिपाही

Prayagraj News: समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समर्थन में नारेबाजी करने के बाद यूपी की योगी सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोका.

UP News: लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाने को लेकर आज यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई. लखनऊ में जेपी एनआईसी को बंद कर सपा मुखिया अखिलेश यादव को उनके घर के बाहर ही रोके जाने का विरोध करने के लिए समाजवादी पार्टी की स्टूडेंट विंग छात्र सभा के कार्यकर्ता आज इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ भवन के गेट पर इकट्ठे हुए. इस दौरान छात्र संघ भवन और आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था. 

प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समर्थन में नारेबाजी करने के बाद यूपी की योगी सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोका. इस दौरान प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला जलाने व छीनने को लेकर तीखी झड़प हुई. सपा कार्यकर्ता योगी सरकार के पुतले को आज के हवाले करने में कामयाब रहे. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जलते हुए पुतले को छीनकर उसे बुझाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई. 

सपा कार्यकर्ताओं का यह कार्यक्रम समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय यादव सम्राट की अगुवाई में हुआ. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश को समाजवाद का संदेश देने वाले महापुरुष की जयंती मनाने से रोकना तानाशाही भरा कदम है और सपा कार्यकर्ता हमेशा इसका विरोध करेंगे. उनके मुताबिक योगी राज में जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया जा रहा है.

अखिलेश को नहीं जाने दिया जयप्रकाश नारायण स्मारक स्थल 

गौरतलब है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके घर के बाहर रोककर जयप्रकाश नारायण स्मारक स्थल पर जाने से मना किया गया. इस दौरान वहां बैरिकेडिंग कर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी. हालांकि अखिलेश यादव ने अपने घर से जयप्रकाश नारायण की मूर्ति मंगाकर सड़क पर ही माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया था.

यूपी के इस शहर में सजने जा रहा है इंटरनेशनल कार्पेट मेला, दुनिया के कई देश होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
'पिस्तौल निकालने वाले ये भूल गए...', सपा कार्यकर्ताओं पर बंदूक तानी तो भड़के अखिलेश यादव
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget